फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'डंकी' ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

Sun, 17 Dec 2023 09:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
Dunki Advance Booking for Day one Shah Rukh Khan Film Earned one crore in Few Hours Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

पठान और जवान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान अपनी तीसरी फिल्म डंकी से लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीते दिन यानी 16 दिसंबर से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 


Box Office Report: एनिमल की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, सैम बहादुर ने 16वें दिन फिर दिखाया कमाल

Dunki Advance Booking for Day one Shah Rukh Khan Film Earned one crore in Few Hours Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बुकिंग खुलते ही इसके टिकटों की बिक्री तेजी से होने लगी। महज कुछ ही घंटों में फिल्म ने एक करोड़ से अधिक की बुकिंग कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी भी चार दिन हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एडवांस बुकिंग में डंकी कई फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। 

Dunki Advance Booking for Day one Shah Rukh Khan Film Earned one crore in Few Hours Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। दर्शक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हिरानी को 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह पहला मौका है जब हिरानी और किंग खान एक साथ किसी  प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki Advance Booking for Day one Shah Rukh Khan Film Earned one crore in Few Hours Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर डंकी की टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म सालार से होने वाली है। यह फिल्म एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सालार को भी एडवांस बुकिंग में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन भी हैं। यह फिल्म भी एडवांस बुकिंग में अब तक एक करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Dunki Advance Booking for Day one Shah Rukh Khan Film Earned one crore in Few Hours Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

डंकी की बात करें तो फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा। हाल  ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार का जलवा, महज 12 घंटे में फिल्म ने कर ली बंपर कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed