सब्सक्राइब करें

Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' की कहानी पर काम कर रहे राजकुमार हिरानी, कहा- मैं और संजू चाहते हैं एक और फिल्म...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
dunki director hints at munna bhai 3 working on script says sanjay dutt force him to make one more film sequel
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ सहयोग किया। राजकुमार ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मुन्ना भाई' भी शामिल है।  2003 में राजकुमार ने अपनी प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' बनाई, जिसके जरिए उन्होंने मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी को दर्शकों के सामने पेश किया। दो फिल्मों के बाद दर्शकों को तीसरी किस्त का इंतजार है, जिस पर राजकुमार ने बड़ा अपडेट दिया है।

dunki director hints at munna bhai 3 working on script says sanjay dutt force him to make one more film sequel
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

संजय और अरशद की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की साझेदारी और कहानी की बदौलत यह फिल्म आज तक दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। निर्माताओं ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के सीक्वल के साथ दर्शकों को गुदगुदाना जारी रखा। 2006 में संजय और अरशद ने 'लगे रहो मुन्ना भाई' में मुन्ना और सर्किट की अपनी भूमिकाओं को दोहराया और 'गांधीगिरी' दिखाते हुए दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे। वहीं दर्शक अब बेसब्री से फिल्म की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' बनाने की ओर इशारा किया।
Siddhant Chaturvedi: 'प्यार को दुनिया की नजर लग जाती है', बोले 'खो गए हम कहां' स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी

dunki director hints at munna bhai 3 working on script says sanjay dutt force him to make one more film sequel
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' बनाने की बात करते हुए कहा कि इस फिल्म के साथ मेरा संघर्ष यह है कि पहली दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रहीं और मेरे पास अब पांच आधी-अधूरी स्क्रिप्ट हैं। मुझे लगता है कि अगर मैं उन दो फिल्मों के स्तर तक नहीं पहुंच पाया तो तीसरी फिल्म नहीं बना पाऊंगा। मेरे पास एक कहानी है, जिसे बनाया जा सकता है, लेकिन कुछ कहानियां पुरानी हो जाती हैं, इसलिए समय ही बताएगा।
Dhoom 4: 'डंकी' के बाद 'धूम 4' में धमाल मचाएंगे शाहरुख? सामने आया किंग खान की अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
dunki director hints at munna bhai 3 working on script says sanjay dutt force him to make one more film sequel
राजकुमार हिरानी, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी ने आगे कहा कि मेरी संजू (संजय दत्त) अक्सर बात होती रहती हैं। वे कहते हैं कि एक और कहानी बनानी चाहिए। अभी यह 'डंकी' खत्म हुई है तो अब मैं अपनी पुरानी कहानियों का पिटारा खोलूंगा। मन तो है कि एक मुन्ना भाई और बनानी है, पर कब वह मुझे अभी नहीं पता। वहीं अब फिल्म निर्माता की इस बात के बाद से दर्शकों के दिल में एक बार फिर फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर उम्मीद जाग गई है।
Gulshan Devaiah: टूटी हुई शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं कल्लिरोई-गुलशन, बोले- 'पहले से बेहतर होगा रिश्ता'

विज्ञापन
dunki director hints at munna bhai 3 working on script says sanjay dutt force him to make one more film sequel
डंकी, राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें राजकुमार हिरानी की हाल ही में रिलीज हुई 'डंकी' के बारे में तो फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Vijayakanth: 72 तोपों की सलामी के साथ हुआ कैप्टन विजयकांत का अंतिम संस्कार, एमके स्टालिन ने भी दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed