फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: 'डंकी' ने रचा नया इतिहास, बनी ले ग्रांड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म

Sat, 30 Dec 2023 05:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 30 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' ने नया इतिहास रच दिया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' ले ग्रांड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
Dunki SRK film created a new history became the first Hindi movie to be screened in grand hall of Le Grand Rex
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इस वर्ष 'पठान' और 'जवान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद 'डंकी' के जरिए फैंस का दिल जीत रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते देखा जा रहा है। मूवी को क्रिटिक्स और फैंस दोनों के ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी ने एक और गौरव हासिल कर लिया है। मूवी क्रिसमस की शाम को ले ग्रांड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस दौरान सिनेमाघरों के बाहर फैंस की एक बड़ी कतार देखी गई थी। 

Dunki SRK film created a new history became the first Hindi movie to be screened in grand hall of Le Grand Rex
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस के अवसर पर यूरोप का सबसे बड़ा सिनेमाघर ले ग्रैंड रेक्स फैस की भारी भीड़ के साथ 'डंकी' के उत्साह से पूरी तरह सराबोर नजर आया। फिल्म को विदेशों में दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फैंस का प्यार ले ग्रांड रेक्स में साफ नजर आया, जहां सिनेमा हॉल के बाहर भी फैंस की एक बड़ी कतार देखी गई। इसके साथ ही 'डंकी' क्रिसमस की शाम को ले ग्रैंड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी बॉलीवुड फिल्म बन गई। 

Dunki SRK film created a new history became the first Hindi movie to be screened in grand hall of Le Grand Rex
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' में शाहरुख खान की एंट्री पर दर्शक खुशी से झूम रहे थे और सिनेमा हॉल से बाहर निकलते वक्त वे भावनाओं से भर गए। दिलचस्प बात यह है कि डंकी (ईरान स्नाइपर सीक्वेंस में) के अभिनेता सलेम काली ने भी इस शो में भाग लिया। रजनीकांत की 'कबाली' पेरिस के प्रतिष्ठित ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' का दुनिया भर में प्रीमियर थिएटर में हुआ था। विजय की बहुप्रतीक्षित 'मेर्सल' तीसरी भारतीय फिल्म थी, और प्रभास की 'साहो' ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित होने वाली चौथी फिल्म थी, जिसे यूरोप का सबसे बड़ा थिएटर माना जाता है। अब, राजकुमार हिरानी की 'डंकी' यूरोप के ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी भाषा की फिल्म बन गई है।

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- मेरे पास कुछ स्क्रिप्ट हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki SRK film created a new history became the first Hindi movie to be screened in grand hall of Le Grand Rex
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' ने भारत में आठ दिन में कुल 160.23 करोड़ की कमाई की है। इसने विदेश में आठ दिनों में 16.48 मिलियन डॉलर के साथ दुनिया भर में 323 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। टकराव और शैली की सीमा के बावजूद, शाहरुख की 'डंकी' दूसरे शुक्रवार को 10.75-11 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत रही। 

Thalapathy Vijay: बाढ़ पीड़ितों की मदद करते दिखे दलपति विजय, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Dunki SRK film created a new history became the first Hindi movie to be screened in grand hall of Le Grand Rex
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डंकी' में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। 

Hi Papa: ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार 'हाय पापा', जानें कब और कहां रिलीज होगी नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed