फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: 'न तो फिल्म देखी है और न ऐसी फिल्में करूंगी', तापसी पन्नू ने की रणबीर की एनिमल की जमकर आलोचना

Fri, 19 Jan 2024 07:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Dunki star Taapsee Pannu spoke about Ranbir Kapoor Animal and revealed she will not do these type of films
तापसी पन्नू और एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की सफलता का जश्न मना रही हैं। राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित इस फिल्म में वे शाहरुख खान के साथ नजर आई हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच तापसी ने फिल्म एनिमल की भी जमकर आलोचना की है और बताया है कि अभिनेत्री ने अभी तक यह फिल्म क्यों नहीं देखी है।

Dunki star Taapsee Pannu spoke about Ranbir Kapoor Animal and revealed she will not do these type of films
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की एक्शन क्राइम फिल्म 'एनिमल' के बारे में बात की और बताया कि वह इसमें काम करेंगी या नहीं। अभिनेत्री ने कहा कि हालांकि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन इस पर उनकी राय है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें इसके बारे में काफी ज्यादा बताया है और यह सब सुनकर उन्होंने फैसला किया है कि वे कभी ऐसी फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

Dunki star Taapsee Pannu spoke about Ranbir Kapoor Animal and revealed she will not do these type of films
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी ने कहा, 'हम बॉलीवुड फिल्मों को अक्सर ही हॉलीवुड से कंपेयर करते रहते हैं। हॉलीवुड में, लोग फिल्मों से अभिनेताओं के हेयर स्टाइल की नकल करना या वास्तविक जीवन में फिल्म की लाइन का उपयोग करना शुरू नहीं करते हैं। वे किसी फिल्म में देखने के बाद महिलाओं का पीछा करना भी शुरू नहीं करते हैं, लेकिन यह सब हमारे देश में होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki star Taapsee Pannu spoke about Ranbir Kapoor Animal and revealed she will not do these type of films
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी ने आगे कहा, 'यह हमारी वास्तविकता है। आप हमारी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना हॉलीवुड से नहीं कर सकते और यह नहीं कह सकते कि लोगों को सिनेमा से इंफ्यूलेंसड नहीं होना चाहिए.और अगर आप इंफ्यूलेंसड हो रहे हैं, तो आपको फिल्टर लगाने की जरूरत है कि आपको किससे प्रभावित होना है और किससे नहीं।'

विज्ञापन
Dunki star Taapsee Pannu spoke about Ranbir Kapoor Animal and revealed she will not do these type of films
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेत्री अगली बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वो लड़की है कहां' में अभिनय करेंगी। फिल्म अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिलहाल 'डंकी' में उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए खूब प्यार मिल रहा है।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग करेगा पीवीआर, इतने थिएटर्स में होगा सीधा प्रसारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed