फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गा खोटे ही नहीं बॉलीवुड की इन 5 मां ने फिल्मों में खूब बहाए आंसू, एक तो बन गई थीं 'मदर इंडिया'

Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Durga Khote to Nirupa Rao 6 actress who become famous in Bollywood for mother role
Durga Khote - फोटो : twitter

हिंदी सिनेमाजगत में मां के किरदार कई एक्ट्रेस ने निभाए। कुछ एक्ट्रेस मां के किरदार निभाकर हमेशा से लिए अमर हो गईं तो कुछ की पहचान वहीं तक सीमित रह गई। बॉलीवुड में मां के किरदार में दुर्गा खोटे से लेकर निरूपा रॉय तक तो राखी से लेकर बाहुबली की राम्या कृष्णन तक हर एक्ट्रेस ने मां के रोल को बखूबी निभाया। फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ने वाली दुर्गा खोटे की 14 जनवरी को 113वां जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की फेमस 6 मां के बारे में बताते हैं। 

Durga Khote to Nirupa Rao 6 actress who become famous in Bollywood for mother role
durga khote - फोटो : File Photo

दुर्गा खोटे 
दुर्गा खोटे बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में महिलाओ के लिए नए आयाम बनाए। वो दौर था जब बॉलीवुड में एक्ट्रेस का कोई स्थान नहीं था। महिलाओं का किरदार भी पुरुष ही निभाया करते थे । ऐसे दौर में दुर्गा खोटे ने फिल्मों में एंट्री की और हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दुर्गा खोटे ने कई सारी फिल्मों में काम किया जिसमें 'मुगले-आजम' फिल्म भी शामिल है। 

Durga Khote to Nirupa Rao 6 actress who become famous in Bollywood for mother role
Rakhee - फोटो : twitter

राखी
साल 1995 में आई 'करण-अर्जुन' फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म राखी ने दुर्गा सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में मां का अटूट विश्वास दिखाया गया है। दुर्गा सिंह के दोनों बच्चों को उसके पति की हत्या करने वाले मार देते हैं। उसके बावजूद मां को विश्वास रहता है कि उसके दोनों बच्चे अपने पिता के गुनहगारों का बदला लेने आएंगे और ठीक वैसा ही होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Khote to Nirupa Rao 6 actress who become famous in Bollywood for mother role
Nirupa Roy - फोटो : File Photo

निरूपा रॉय
1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' में निरूपा रॉय ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय का नाम सुमित्रा देवी था। इसमें वह अमिताभ और शशि कपूर की मां बनी थीं। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटे को गलत रास्ते से सही रास्ते पर कैसे लेकर आती है उसी का संघर्ष दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Durga Khote to Nirupa Rao 6 actress who become famous in Bollywood for mother role
फाइल फोटो - फोटो : File Photo

नरगिस 
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नरगिस ने गांव की गरीब मां का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां क्या क्या करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed