फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद अर्जुन को डेट कर रही हैं मलाइका, अब बोलीं- 'मिलना चाहिए दूसरी बार प्यार का मौका'

Sun, 28 Jul 2019 10:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jul 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
during dating Arjun Kapoor Malaika Arora said Everybody Deserves A Second Chance In Love during
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में छाई हुई है। इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसी बात बोल दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

 
during dating Arjun Kapoor Malaika Arora said Everybody Deserves A Second Chance In Love during
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट एडीटीवी की खबर के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि प्यार में हर किसी को दूसरी बार मौका मिलना चाहिए और लोगों को खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा- 'भारत में महिलाओं को दूसरी बार प्यार करने का मौका नहीं मिलता, यहां अब तक इसको एक निषेध के तौर पर देखा जाता है। हमारे देश में ऐसी कई परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें संभालने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग से देखने की जरूरत है।'
 
during dating Arjun Kapoor Malaika Arora said Everybody Deserves A Second Chance In Love during
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media
मलाइका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा- 'मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर थोड़ा और संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। जब मैं दूसरे मौके की बात कर रही हूं तो इसका मतलब है कि मैं दूसरा चांस ले रही हूं। हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए।' मलाइका के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। मलाइका हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
during dating Arjun Kapoor Malaika Arora said Everybody Deserves A Second Chance In Love during
Malaika Arora with girl gang - फोटो : instagram
मुंबई लौटने के बाद मलाइका ने गर्ल गैंग के साथ मस्ती की। मलाइका ने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर की। गर्ल गैंग की मस्ती की तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'सभी लड़कियां शहर में वापस लौट आई हैं। 'इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा के अलावा करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्नी महीप और सोहेल खान की पत्नी सीमा नजर आईं।
विज्ञापन
during dating Arjun Kapoor Malaika Arora said Everybody Deserves A Second Chance In Love during
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media
बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा था कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed