फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panama Papers Leak Case: ईडी ने पांच घंटे तक की ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ, किए ये बड़े सवाल

Mon, 20 Dec 2021 07:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 20 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
ED questioned Aishwarya Rai for hours in Panama Papers Leak Case
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे और इन सभी लोगों पर टैक्स में धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। वहीं, इस मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ की। ईडी ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 48 साल की ऐश्वर्या राय को तलब किया था। ऐश्वर्या राय सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास ईडी ऑफिस पहुंची थीं।


 
उन पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन में विदेशों में धन जमा करने के आरोप हैं। ऐसे में ईडी के अधिकारियों ने ऐश्वर्या राय से लंबी पूछताछ की। दावा किया गया था कि अधिकारियों ने ऐश्वर्या से सवालों की एक लंबी लिस्ट बनाई थी। वहीं, ऐश्वर्या राय से पूछे गए कुछ सवाल भी सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने ऐश्वर्या राय से एमिक पार्टनर्स के बारे में जानने की कोशिश की और ये भी पूछा कि दस्तावेज में सामने आई कंपनी से उनका क्या संबंध है।

ED questioned Aishwarya Rai for hours in Panama Papers Leak Case
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या राय से पूछे गए सवाल
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि एमिक पार्टनर्स 2005 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में निगमित और पंजीकृत कंपनी थी। इस कंपनी के साथ उनका क्या संबंध है? क्या वह उस कानूनी फर्म के बारे में जानती हैं जहां मोसैक फोन्सेका ने कंपनी को पंजीकृत किया था? इस कंपनी के निदेशकों में ऐश्वर्या, उनके पिता कृष्णाराज राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय शामिल हैं और इसके बारे में भी ऐश्वर्या से पूछा गया। इसके अलावा, ऐश्वर्या से ये भी जानने की कोशिश की गई कि जून 2005 में उनके स्टेटस को शेयरहोल्डर के रूप में क्यों बदला गया? वहीं, 2008 में कंपनी को निष्क्रिय करने की वजह से लेकर लेनदेन में आरबीआई की अनुमति तक से जुड़े सवाल ऐश्वर्या से पूछे गए।

ED questioned Aishwarya Rai for hours in Panama Papers Leak Case
ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी जारी हुआ था समन
खबरों की मानें तो पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन को समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ईडी को अपना जवाब भेजा था। इसके बाद उन्हें दोबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा, अमिताभ भी कह चुके हैं कि उनका इन कंपनियों से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ED questioned Aishwarya Rai for hours in Panama Papers Leak Case
ऐश्वर्या राय

क्या है पनामा पेपर्स लीक मामला
3 अप्रैल 2016 को टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डाटा लीक हुआ था। इसमें खुलासा हुआ था कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में 500 भारतीयों को नाम सामने आया था, जो फिल्मी सितारे और उद्योगपती हैं। इसी दस्तावेज में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था। दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे।

विज्ञापन
ED questioned Aishwarya Rai for hours in Panama Papers Leak Case
निर्मला सीतारमण - फोटो : Lok Sabha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया था कि पनामा पेपर लीक मामले में भारत से संबंधित लोगों के संबंध में कुल 20,078 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। इस मामले जानकारी जुटाने के लिए एक अधिकारी को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स भी भेजा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed