मनोरंजन जगत से रोजाना कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म के टाइटल का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी दस बड़ी खबरों के बारे में।
Filmy Wrap: रकुल प्रीत को ED का समन और बिकिनी विवाद में दीपिका के खिलाफ शिकायत, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में अभिनेत्री को समन भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी। इसके बाद अभिनेत्री को तलब किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। अब खबर आ रही है कि विवादों के बीच में दीपिका पादुकोण पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दीपिका की बिकिनी को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामला एक कदम आगे बढ़ गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद में बढ़ीं दीपिका की मुश्किलें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज
वेलकम अक्षय कुमार की सबसे कॉमेडी फिल्मों में से एक है। वेलकम 1 में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के कुछ सीन्स पर मीम्स भी खूब बने हैं। अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि वेलकम 3 का प्लान और टाइटल एकदम तैयार है। वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी का टाइटल से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में ट्रिपल धमाल होना तय है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Welcome 3: वेलकम 3 के टाइटल का एलान, जंगल-कॉमेडी और देशभक्ति संग होगा ट्रिपल धमाल
‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से गुपचुप कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया है। देवोलीना की शादी की खबर सुनकर फैंस जितना हैरान थे, उतना ही उनके पति के रूप में शाहनवाज को देखकर अचंभित हैं। देवोलीना को शाहनवाज से शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग अभिनेत्री को ‘लव जिहाद’ पर भी भाषण देने के साथ ही उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री इन पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगों की जमकर क्लास लगाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Devoleena Bhattacharjee: श्रद्धा वालकर से तुलना होने पर आग बबूल हुईं देवोलीना, नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब