फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: यामी गौतम को ईडी का समन और गुजराती सिनेमा के मशहूर विलेन अरविंद राठौड़ का निधन

Sat, 03 Jul 2021 12:25 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Jul 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ED summons Yami Gautam and Gujarati Actor Arvind Rathod dies in Ahmedabad
यामी गौतम - फोटो : instagram

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को तलब किया है। उन्हें फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत कथित अनियमितताओं के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट का उल्लंघन करने पर उन्हें समन भेजा गया है।


मनी लॉन्ड्रिंग मामला: यामी गौतम को ईडी का समन, FEMA से संबंधित मामले में बयान दर्ज करने के लिए कहा
ED summons Yami Gautam and Gujarati Actor Arvind Rathod dies in Ahmedabad
अरविंद राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

गुजराती फिल्मों और थियेटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौड़ का अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। फिल्मोद्योग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राठौड़ अविवाहित थे और कुछ समय पहले मुंबई फिल्म उद्योग छोड़ने से पहले अहमदाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहे थे।


अवसान: गुजराती सिनेमा के मशहूर विलेन अरविंद राठौड़ का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
ED summons Yami Gautam and Gujarati Actor Arvind Rathod dies in Ahmedabad
आयशा सुल्ताना - फोटो : Instagram

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ चल रहे राजद्रोह मामले पर केरल उच्च न्यायालय ने एक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि आयशा के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक नहीं लगनी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को दो हफ्ते के अंदर ही जांच की प्रगति की जानकारी देने का निर्देश भी दिया है। बता दें, पिछले हफ्ते ही कोर्ट ने आयशा को अग्रिम जमानत देने का फैसला किया था लेकिन अब इस मामले में एक नई कड़ी जुड़ती नजर आ रही है।

राजद्रोह मामला: आयशा सुल्ताना के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ED summons Yami Gautam and Gujarati Actor Arvind Rathod dies in Ahmedabad
एकता कपूर, शोभा कपूर, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को ऑस्कर की तरफ से न्योता मिला है। ये तीनों अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्हें ऑस्कर की गवर्निंग बॉडी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनिया भर से चुने गए उन 395 लोगों में शामिल किया है, जो ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगी।

ऑस्कर की ओर से विद्या बालन, एकता और शोभा कपूर को मिला न्योता, कर सकेंगी वोटिंग

विज्ञापन
ED summons Yami Gautam and Gujarati Actor Arvind Rathod dies in Ahmedabad
डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद, अभिनेता डीनो मोरिया और संजय खान तथा डीजे अकील की संपत्ति गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कुर्क की है।

एक्शन में ईडी: धोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और अहमद पटेल के दामाद की संपत्ति जब्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed