फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखे प्यार को बयां करती कहानी है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', रिलीज हो गया ट्रेलर

Thu, 27 Dec 2018 11:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Official Trailer Out anil and sonam kapoor Rajkummar rao film
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अनिल कपूर अपनी बेटी के साथ परदे पर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Official Trailer Out anil and sonam kapoor Rajkummar rao film
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
पूरे ट्रेलर में स्वीटी की शादी के लिए लड़का देखा जा रहा है...इस बीच एंट्री होती है राजकुमार राव की। स्वीटी उर्फ सोनम के घर वाले राजकुमार राव को पसंद कर लेते हैं बात आगे ही बढ़ने वाली होती है कि सोनम अपनी सच्चाई घर में बता देती है। अब आखिर सोनम ऐसा क्या कहती हैं कि उनके पिता बने अनिल कपूर गुस्से में तिलमिला जाते हैं ये तो आपको फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
 
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Official Trailer Out anil and sonam kapoor Rajkummar rao film
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
सोनम कपूर के अपोजिट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। फिल्म जूही चावला अहम रोल में हैं, जिनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनी है। ट्रेलर की एक और खास बात ये है कि सोनम कपूर एक बार फिर अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत सकती हैं।  ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता है तब जाकर कही बनती है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'।

यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Official Trailer Out anil and sonam kapoor Rajkummar rao film
ek ladki ko dekha to esAa lga
खबरें ये भी थी कि फिल्म की कहानी लव जिहाद पर बेस्ड है। फिल्म ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म ''1942 अ लव स्टोरी'' के पॉपुलर गाने ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' से लिया गया है।
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Official Trailer Out anil and sonam kapoor Rajkummar rao film
ek ladki
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म में अपना लुक भी जारी किया था। इसमें क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed