4 हफ्ते बाद भी 'उरी' का शानदार कलेक्शन, इन दो फिल्मों का टिकना हुआ मुश्किल
मेट्रो शहरों में इसकी कमाई काफी अच्छी रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3.30 करोड़, शनिवार को 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं रविवार को इसने करीब 6 करोड़ के आस-पास बिजनेस किया। इस तरह एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने 13.95 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।
फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि इसका बजट 35 करोड़ है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं।
विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने शनिवार को धुआंधार कमाई की और 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हारी ने मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
#Manikarnika biz at a glance...
Week 1: ₹ 61.15 cr
Weekend 2: ₹ 15.50 cr
Total: ₹ 76.65 cr
India biz.#Manikarnika benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 5
₹ 75 cr: Day 10
125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। फिल्म ने अभी तक कुल 76.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में मणिकर्णिका को 3,000 स्क्रीन्स और विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
#UriTheSurgicalStrike remains the first choice of moviegoers... Continues to pose tough competition to all films - new as well as holdover titles... [Week 4] Fri 3.40 cr, Sat 6.35 cr. Total: ₹ 180.82 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh

कमेंट
कमेंट X