फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns Day 2: दूसरे दिन भी नहीं सुधरे 'एक विलेन रिटर्न्स' के हालात, समझें हिट-फ्लॉप का पूरा गणित

Sun, 31 Jul 2022 12:46 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2 Arjun Kapoor Disha Patani celebrate mediocre opening Tara John
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की गणित ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर हम पहले भी समझा चुके हैं लेकिन अपनी नई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की उम्मीद से कम ओपनिंग के बावजूद लड्डू बांटने वाली दिशा पाटनी और सोशल मीडिया पर अपने अभिनय की तारीफ में पोस्ट्स शेयर करने वाली अर्जुन कपूर की खबर से पहले इस गणित का रिवीजन कर लेते हैं। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का कलेक्शन दूसरे दिन भी पहले दिन के कलेक्शन के आसपास ही है। किसी फिल्म की लागत के अलावा उसके प्रचार और विज्ञापन पर खर्च होने वाली राशि (पी एंड ए) कहलाती है हालांकि जब तक फिल्मों के प्रिंट सिनेमाघरों में भेजे जाते थे, इसे प्रिंट और एडवार्टिइंग माना जाता था। अब डिजिटल दौर में ये पब्लिसिटी और एडर्टाइजिंग है। किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई का अधिकतम 35 से 40 फीसदी हिस्सा ही निर्माता को मिलता है, इस लिहाज से फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाने होंगे, ये हम फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में बता चुके हैं। इसकी पूरी गणित चलिए आपको नए सिरे से समझाते हैं..

Ek Villain Returns Collection Day 1: जॉन-अर्जुन की जोड़ी बेदम, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की पहले दिन धीमी शुरुआत
 

Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2 Arjun Kapoor Disha Patani celebrate mediocre opening Tara John
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन लागत का 20 फीसदी तो हिट की उम्मीद
फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस के अंतिम आंकड़ों के हिसाब से रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को सिर्फ 7.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की लागत के हिसाब से इसे कम से कम आठ करोड़ रुपये कमाने ही चाहिए थे ताकि फिल्म अपनी लागत बॉक्स ऑफिस पर वसूल करे। फिल्म की मेकिंग और प्रचार व विज्ञापन लागत करीब 80 करोड़ रुपये है। फिल्म को हिट की दिशा में पहला स्टार्ट लेने के लिए रिलीज के पहले दिन अपनी कुल लागत का कम से कम 20 फीसदी कलेक्शन करना चाहिए। उस हिसाब से फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ पहले दिन ही हिट की रेस से बाहर हो चुकी है।

Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2 Arjun Kapoor Disha Patani celebrate mediocre opening Tara John
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिशा पाटनी ने पहले ही दिन बांट दिए लड्डू
अब जानते हैं कि पहले दिन फिल्म की ओपनिंग पर यहां मुंबई में फिल्म के सितारों पर क्या क्या किया। दिशा पाटनी ने फिल्म में अपने अभिनय की ‘तारीफ’ सुनकर शुक्रवार की रात ही लड्डू भी बांट दिए। ट्विटर पर उन्होंने एक थैंकयू ट्वीट भी किया है। हालंकि इंस्टाग्राम पर जहां उनके फॉलोअर्स उनकी देह दर्शना तस्वीरों पर लहालोट रहते हैं, वहां उन्होंने 4 जुलाई के बाद कोई ‘पोस्ट’ नहीं की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 7.05 करोड़ रुपये रहने पर लड्डू बांटने वाली दिशा पाटनी ने दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कोई पांच छह फीसदी बढ़ोत्तरी होने पर ऐसा कोई जश्न मनाया हो, अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2 Arjun Kapoor Disha Patani celebrate mediocre opening Tara John
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन कपूर की गुमनाम तारीफों की पोस्ट
शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिशा पाटनी के अलावा जो दूसरा कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह में दिख रहा है, वह हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम में कुछ गुमनाम लोगों की टिप्पणियां साझा करके ये संदेश देने की कोशिश की है कि उनका अभिनय फिल्म में शानदार है और फिल्म का जो भी बॉक्स ऑफिस पर नतीजा हो, उसके जिम्मेदार वह ही हैं। क्योंकि, जॉन अब्राहम को फिल्म के प्रचार में पहले दिन से ही दिलचस्पी नहीं रही है।

विज्ञापन
Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2 Arjun Kapoor Disha Patani celebrate mediocre opening Tara John
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन अब्राहम की चुप्पी में असली राज
फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की किस्मत पर जॉन अब्राहम की चुप्पी काफी मायने रखती है। जॉन ने फिल्म की रिलीज को लेकर 29 जुलाई को शाम चार बजे के करीब एक ट्वीट किया। फिल्म के कलेक्शन को लेकर उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है, न ही किसी समीक्षक को थैंकयू ट्वीट किया है और न ही अपनी तारीफ में कोई फोटो ही साझा की है। इंस्टाग्राम पर भी फिल्म को लेकर उनकी आखिरी पोस्ट 16 जुलाई की है। तारा सुतारिया की अभी फिल्म दर्शकों की निगाह में कोई खास पहचान बनी नहीं है तो उनकी चर्चा छोड़ ही देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed