बॉलीवुड के लिहाज से यह साल ठीक नहीं रहा है। इन 6 महीनों में अब तक कई बड़े सितारों की फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का भी यही हाल देखने को मिला है। ऐसे में अब लोगों की उम्मीदें इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स पर आ टिकी है। दरअसल, मोहित अपने 17 वर्षों के करियर में संस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें जरूर कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनकी पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से वह काफी मशहूर हुए।
Mohit Suri: सस्पेंस थ्रिलर बनाने के लिए मशहूर हैं मोहित सूरी, अब तक इन सुपरहिट फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म मोहित सुरी की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में रितेश की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। साथ ही मोहित ने भी अपने डायेरक्शन के लिए जमकर वाहवाही लूटी थी।
मोहित के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 78.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस कमाई की वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
मर्डर 2 मोहित के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस फिल्म की पटकथा को शगुफ्ता रफीक और महेश भट्ट ने लिखा था। इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 47.90 करोड़ की कमाई की थी।
सस्पेंस थ्रिलर के अलावा मोहित हॉरर फिल्म की डायरेक्ट कर चुके हैं। राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज उनकी शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रणौत और अध्ययन सुमन नजर आए थे। समीक्षकों के साथ लोगों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इसे हिट घोषित किया गया था।