एकतरफा आशिकों का मसीहा और हसीनाओं का कातिल 'एक विलेन' बॉलीवुड की गलियों में 'रिटर्न' हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही यूट्यूब की दुनिया में पहुंचा, उसने हर किसी को दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर कर दिया। शुरुआती एक घंटे में ही ट्रेलर को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गिनती लगातार जारी है। फिल्म का ट्रेलर बेहद धांसू है, लेकिन आखिर में एक सवाल जरूर छोड़ जाता है। वह यह कि इस फिल्म का असली विलेन आखिर कौन है? जॉन अब्राहम या अर्जुन कपूर में से कोई? या सीरियल किलर की कहानी में इस बार अपने हुस्न से होश उड़ाने वाली हसीनाएं दिशा पाटनी या तारा सुतारिया ही कातिलाना अंदाज में नजर आएंगी? क्या हो सकती है 'एक विलेन रिटर्न्स' की कहानी, जानते हैं इस रिपोर्ट में?
EK VILLAIN RETURNS: इस बार असली विलेन कौन, जॉन-अर्जुन या दिशा-तारा? सारे फ्यूज उड़ा देगी सीरियल किलर की यह कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कहानी से ही शुरू हुआ नया ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत होते ही सबसे पहले राकेश महादकर यानी रितेश देशमुख का चेहरा स्क्रीन पर नजर आता है। मुंबई पुलिस उसे 2014 में 18 लड़कियों का सीरियल किलर बताते हुए कहती है कि शायद आपको लगा हो कि सीरियल किलर की कहानी खत्म, लेकिन आठ साल बाद एक विलेन रिटर्न्स... इस बार सीरियल किलर उन लड़कियों को टारगेट करता है, जिनके वन साइडेड लवर होते हैं। वह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनना चाहता है।
कौन है सीरियल किलर, जॉन या अर्जुन?
ट्रेलर से ही पता चलता है कि इस बार फिल्म में कई ट्विस्ट हैं। पता ही नहीं चलता है कि असली विलेन कौन हैं। जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर दोनों ही दिल टूटे आशिक की तरह नजर आते हैं। शुरुआत में जॉन पुलिस की वैन के पास नजर आते हैं तो विलेन लगते हैं। लेकिन अर्जुन कपूर से आमना-सामने होने पर जॉन कहते हैं, 'मैं हीरो हूं तेरी कहानी का...' इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं, 'तू हीरो तो मैं तेरी कहानी का विलेन...'
क्या हसीनाएं संभालेंगी सीरियल किलर बनने की जिम्मेदारी?
शुरुआती ट्रेलर में तो जॉन और अर्जुन के ही विलेन होने की अटकलें लगती हैं, लेकिन आखिर में दिशा पाटनी का डायलॉग 'डर और प्यार लोगों से बुरी चीजें कराता है। तो मैं कौन हूं... तेरा डर या तेरा प्यार...' इसके बाद दिशा पाटनी और तारा सुतारिया विलेन वाला मास्क लगाकर एक-दूसरे से कहती हैं... 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी है अपनी... मैं विलेन और तू...' इसके बाद दोनों जमकर खिलखिलाती हैं।
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
बता दें कि यह फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ कपूर, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। एक विलेन 2014 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हुई थी। एक विलेन का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था और अब वह 'एक विलन रिटर्न्स' लेकर आए हैं, जो 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद ही आपको पता लग पाएगा कि इस बार कहानी का असली विलेन कौन है...