फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harnaaz Sandhu: हरनाज ने डेब्यू के लिए क्यों चुनी पंजाबी फिल्म? ब्यूटी पीजेंट विनर के लिए मुश्किल है बॉलीवुड की डगर!

Thu, 30 Jun 2022 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jun 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu: Miss Universe 2021 will be seen in Bai Ji Kuttange why she choose a Punjabi film for her acting debut!
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम करके इतिहास रचने वाली हरनाज कौर संधू जल्द ही पंजाबी फिल्म 'बाई जी कुट्टांगे' में नजर आएंगी। इस फिल्म को अभिनेत्री उपासना सिंह बना रही हैं, जिसके जरिए वह अपने बेटे नानक को लॉन्च कर रही हैं। हरनाज फिल्म में नानक के अपोजिट नजर आएंगी। दर्शक ब्रह्मांड सुंदरी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू के लिए हरनाज ने पंजाबी फिल्म क्यों चुनी? ऐसे दौर में जब छोटे स्टार्स भी बॉलीवुड फिल्मों पर नजरें टिकाए रहते हैं तो हरनाज बॉलीवुड के लिए हाथ-पैर मारती क्यों नहीं नजर आ रही हैं? 

Harnaaz Sandhu: Miss Universe 2021 will be seen in Bai Ji Kuttange why she choose a Punjabi film for her acting debut!
हरनाज संधू़ - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों चुनी पंजाबी फिल्म?
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद कुछ शुरुआती इंटरव्यू के दौरान जब हरनाज संधू से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की इच्छा जाहिर की थी। इतना ही नहीं, वह काफी बेकरार नजर आईं थीं। उन्होंने साफ कहा था कि वह भी सुष्मिता सेन और लारा दत्ता की तरह एक्टिंग की दुनिया में उतरना चाहेंगी। लोगों को भी लगा था कि हरनाज के पास बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की झड़ी लगने वाली है। लेकिन, अभी तक उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक मीडिया बातचीत के दौरान जब हरनाज से उनकी पंजाबी डेब्यू फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'फिल्म 'बाई जी कुट्टांगे' में मेरा काफी अच्छा रोल है। इसके जरिए मुझे अपना एक अलग पहलू दिखाने का मौका मिला है। इस फिल्म को जरूर देखना, काफी मजा आएगा। यह शानदार फिल्म है।'

Harnaaz Sandhu: Miss Universe 2021 will be seen in Bai Ji Kuttange why she choose a Punjabi film for her acting debut!
चंडीगढ़ पहुंचीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सुंदरियों के लिए मुश्किल है डगर बॉलीवुड की?
हरनाज ने पांच सालों तक थिएटर किया है। इसके अलावा वह टीवी की दुनिया में भी दस्तक दे चुकी हैं। इसके बाद भी फिल्मों में अभिनय के लिए उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा का चुनाव किया है। ऐसा क्यों? सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर आईं सुंदरियों का एक्टिंग की दुनिया में आने का एक इतिहास रहा है। अभिनेत्री नूतन से लेकर जीनत अमान, मीनाक्षी शेषाद्रि, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला तक, तमाम नाम उंगलियों पर गिने जा सकते हैं। मगर, अब यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। हाल ही में मानुषी छिल्लर जरूर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आईं। लेकिन, वर्ष 2017 में खिताब जीतने के बाद वर्ष 2022 में पर्दे तक आने में उन्हें भी काफी लंबा वक्त लगा है। इधर ब्रह्मांड सुंदरी हरनाज बॉलीवुड डेब्यू की इच्छा जता देने के बाद भी खाली हाथ बैठी हैं। क्या ब्यूटी पीजेंट विजेताओं के लिए बॉलीवुड के रास्ते काफी मुश्किल हो गए हैं? शायद हरनाज को भी इसका कुछ अंदाजा अब हो चुका है। तभी एक बातचीत में वह कहती नजर आईं, 'मुझे नहीं पता कि क्या होगा, क्योंकि मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसने लाइफ को लेकर कभी प्लान नहीं बनाया, लेकिन अगर मौका मिले तो मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी, क्योंकि यह मेरा सपना रहा है।' देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड में उन्हें कब मौके मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu: Miss Universe 2021 will be seen in Bai Ji Kuttange why she choose a Punjabi film for her acting debut!
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख के साथ रोमांस है सपना
हरनाज के पास बेशक कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन वह शाहरुख खान के साथ पर्दे पर रोमांस करने की इच्छा काफी पहले ही जता चुकी हैं। हरनाज का कहना है कि वह बचपन से ही शाहरुख खान को काफी पसंद करती हैं। उनसे काफी प्रेरित हैं। वहीं, हरनाज से जब पूछा गया कि वह अपनी पहली फिल्म किस निर्देशक के साथ करना चाहेंगी? इस पर उनका जवाब था, 'संजय लीला भंसाली'। हरनाज ने कहा था कि उनकी फिल्में काफी पसंद हैं। अगर मौका मिलेगा तो बॉलवुड में उनके ही साथ काम करना पसंद करेंगी। इतना ही नहीं, ऐसी महिला केंद्रित फिल्मों में काम करने की बात भी कही, जिनमें लारा दत्ता, सुष्मिता सेन और प्रियंका चोपड़ा हों।

विज्ञापन
Harnaaz Sandhu: Miss Universe 2021 will be seen in Bai Ji Kuttange why she choose a Punjabi film for her acting debut!
हरनाज संधू़ - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त में होगी रिलीज
बता दें कि पंजाबी फिल्म 'बाई जी कुट्टांगे' का निर्माण उपासना सिंह के प्रोडक्शन हाउस संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। इसमें एक्शन हीरो देव खरौद, गुरप्रीत घुग्गी, उपासना और हॉबी धालीवाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट लगातार टल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली हरनाज तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed