सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns Trailer OUT: खत्म नहीं हुई 'एक विलेन' की कहानी, आठ साल बाद लौटा दिल टूटे आशिकों का मसीहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 30 Jun 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns Trailer out See John Abraham, Disha Patani, Arjun Kapoor, Tara Sutaria sizzling chemistry
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

आठ साल बाद आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के साथ विलेन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का खतरनाक रूप देखने को मिला था। वहीं बुधवार को एक और पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें तारा सुतारिया का ग्लैमरस अवतार दिखा था। फिल्म के पोस्टर की तरह इसका ट्रेलर भी आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। फिल्म के ट्रेलर में काफी कुछ नया है, जो इसको काफी दिलचस्प बनाने वाला है।

Ek Villain Returns Trailer out See John Abraham, Disha Patani, Arjun Kapoor, Tara Sutaria sizzling chemistry
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर शुरू होता है साल 2014 में रिलीज हुई एक था विलेन के हीरो रितेश देशमुख से। बताया जाता है कि आठ साल पहले विलेन की कहानी शुरू हुई थी, आपलोगों को लगता था कि ये कहानी खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है विलेन वापस आ गया है। वह उन लड़कियों को निशाना बनाता है, जो एकतरफा प्यार करती हैं। ये विलेन टूटे दिलों का मसीहा बनने आया है।

Ek Villain Returns Trailer out See John Abraham, Disha Patani, Arjun Kapoor, Tara Sutaria sizzling chemistry
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बार भी फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसमें लव स्टोरी के साथ क्राइम और सस्पेंस का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखने से लग रहा है कि अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। वहीं तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर जब से रिलीज हुआ है, तब से दर्शक इसका ट्रेलर देखने के लिए बेताब थे। जबरदस्त ट्रेलर होने की वजह से अब लोगों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns Trailer out See John Abraham, Disha Patani, Arjun Kapoor, Tara Sutaria sizzling chemistry
फिल्म-एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

अभिनेता सिद्धार्थ कपूर, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'एक विलेन' साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म काफी हिट हुई थी। एक विलेन का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था और अब एक बार फिर से मोहित सूरी एक विलन रिटर्न्स का सीक्वल लेकर आए हैं। एक विलेन सुपरहिट फिल्म थी। अब ये फिल्म भी उसी तरह से हिट हो पाएगी या नहीं ये तो 29 जुलाई को ही पता चल पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed