फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने की दिशा पाटनी की तारीफ, फिल्म के लिए कही ये बात

Sat, 30 Jul 2022 07:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Ek Villain Returns: Tiger Shroff praises Disha Patani and the star cast of film Amid breakup rumors
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सामने आई मीडियो रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाइगर और दिशा ने इस साल की शुरुआत में ही अपने छह साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया था। ऐसे में अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच अब टाइगर श्रॉफ ने दिशा और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की तारीफ की है। 

 

Ek Villain Returns: Tiger Shroff praises Disha Patani and the star cast of film Amid breakup rumors
टाइगर एंड दिशा फैन क्लब - फोटो : Instagram

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर हुए दिशा और उनकी फिल्म की तारीफ की। इतना ही नहीं अपने इस पोस्ट में एक्टर के फिल्म की स्टार कास्ट की भी सराहना की। स्टोरी में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, "कितनी मनोरंजक फिल्म और पूरी कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस, बधाई हो दोस्तों!" इसके अलावा उन्होंने फायर और दिल वाले इमोटिकॉन के साथ नोट को समाप्त किया। साथ ही दिशा, अर्जुन, जॉन, तारा और मोहित सूरी को अपने इस पोस्ट में टैग भी किया। 

Ek Villain Returns: Tiger Shroff praises Disha Patani and the star cast of film Amid breakup rumors
दिशा एंड टाइगर फैन क्लब - फोटो : Instagram

वहीं, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने टाइगर की इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भले ही दोनों ने अपने रिश्ते का अंत कर लिया है, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं। बीते दिनों दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबरों पर अभिनेता के पिता जैकी श्रॉफ ने एक वेबसाइट से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि दिशा- टाइगर दोनों दोस्त हैं और उन्होंने उन्हें एक साथ घूमते देखा है। अभिनेता ने भी कहा था कि वह अपने बेटे की जिंदगी पर नजर नहीं रखते। उन्होंने यह भी बताया था, "वे दोनों हमेशा दोस्त रहे हैं और अब भी दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns: Tiger Shroff praises Disha Patani and the star cast of film Amid breakup rumors
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media

वहीं, हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप शादी को लेकर हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहती थीं, लेकिन अभिनेता इसके लिए तैयार नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के एक दोस्त ने बताया कि, "दिशा शादी चाहती थी लेकिन टाइगर अभी के लिए वैवाहिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं थे।" वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक दिशा और टाइगर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed