फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajith Kumar: अभिनय के बादशाह बने राइफल शूटिंग के सरताज, अभिनेता अजित ने चार स्वर्ण समेत जीते इतने मेडल

Sat, 30 Jul 2022 06:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
south actor ajith kumar wins four gold medals 47th tamil nadu state shooting championship
अभिनेता अजित ने जीते राइफल में पदक - फोटो : twitter

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार अपने दमदार अभिनय से तो सिनेमा में अपना लोहा मनवा ही चुके हैं, इसके साथ ही वह राइफल शूटिंग में भी परचम लहरा रहे हैं। सामने आयी जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने हाल ही में 47वीं तमिलनाडु राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। जहां उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि स्वर्ण और कांस्य सहित कुल 6 मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने चार स्वर्ण और 2 कांस्य जीते हैं। 

south actor ajith kumar wins four gold medals 47th tamil nadu state shooting championship
अजित कुमार - फोटो : Instagram

अभिनेता अजित ने इस सीएफपी मास्टर मेन टीम इवेंट, एसटीडी पी मास्टर मेन टीम इवेंट और 50 मीटर एफपी मास्टर मेन टीम इवेंट सहित चार टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी शूटिंग प्रतियोगिता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 47वीं तमिलनाडु स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप त्रिची में आयोजित की गई।

south actor ajith kumar wins four gold medals 47th tamil nadu state shooting championship
अभिनेता अजित - फोटो : insta

अभिनेता अजित सिनेमा में तो सक्रिय है ही लेकिन असल जिंदगी में वह राइफल शूटिंग का भी शौक रखते हैं और खाली समय में वह अपने इस पैशन को पूरा करते हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे बाइकर भी हैं। हाल ही में अजित ने एच विनोद के साथ अपनी अगली फिल्म #AK61 (अस्थाई टाइटल) की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए दुनिया भर में एक लंबी बाइक यात्रा पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor ajith kumar wins four gold medals 47th tamil nadu state shooting championship
अजीत कुमार

फिलहाल बात करें अजित आगामी फिल्म #AK61 की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस साल 13 अगस्त को फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक का खुलासा करने की योजना बना रहे हैं। अजित की इस बहुप्रतीक्षित यह फिल्म एच विनोद के अलावा बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर द्वारा भी समर्थित है। बता दें कि अभिनेता अजित की फिल्म वलीमई में भी बोनी कपूर ने सहयोग किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed