फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Comedy Films: वीकएंड को मजेदार बनाएंगी ये कॉमेडी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 30 Jul 2022 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Best Bollywood Comedy Films Available on ott like hungama welcome housefull to watch this weekend
बेस्ट कॉमेडी फिल्म्स - फोटो : social media

बॉलीवुड में बहुत से जॉनर की फिल्में आए दिन रिलीज होती हैं। लेकिन कुछ जॉनर ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा देखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह हॉरर हो या कॉमेडी इन दोनों जॉनर के अपने दर्शक हैं। दर्शकों के बीच इनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता इनकी खूब फिल्में बनाते हैं। बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की भरमार है। इस साल भी कई कॉमेडी फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। आजकल बॉलीवुड के बड़े सितारे भी बतौर कॉमेडी अभिनेता काम करने लगे हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड की ऐसी जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस वीकेंड देखकर आपकी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Best Bollywood Comedy Films Available on ott like hungama welcome housefull to watch this weekend
भागम भाग - फोटो : सोशल मीडिया

भागम भाग
साल 2006 में रिलीज हुई 'भागम भाग' एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी लोटपोट हो जाते हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। ये तीनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दिए थे। इनके अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान और राजपाल यादव भी थे। फिल्म की कॉमेडी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। यह फिल्म इस समय 'जी 5' और 'एमएक्स प्लेयर' पर स्ट्रीम की जा सकती है।

Best Bollywood Comedy Films Available on ott like hungama welcome housefull to watch this weekend
hungama - फोटो : social media

हंगामा
साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' आज भी लोगों को हंसाने के का काम बखूबी करती है। कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन कर चुके  निर्देशक प्रियदर्शन ने ही इस फिल्म को बनाया था। रिलीज होने के इतने साल बाद भी लोग इस फिल्म को नहीं भूल पाए हैं। 'हंगामा' में परेश रावल, आफताब शिवदासानी, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, अक्षय खन्ना और रिमी सेन जैसे सितारे थे। हाल ही में इस फिल्म का सीक्वल भी आया था, जिससे शिल्पा शेट्टी ने बिग स्क्रीन पर वापसी की थी। 'हंगामा' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bollywood Comedy Films Available on ott like hungama welcome housefull to watch this weekend
malamaal weekly - फोटो : social media

मालामाल वीकली
साल 2006 में रिलीज हुई इस बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, ओमपुरी और कॉमेडी किंग कहे जाने वाले परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गांव में रहकर छोटे-मोटे काम करके गुजारा करने वाले लोगों की कहानी है, जिनके हाथ अचानक से लॉटरी लग जाती है। फिल्म में दिखाई गई कॉमेडी से ये सभी स्टार्स अपने दर्शकों को खूब हंसाते हैं। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी और आज भी यह बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक गिनी जाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।

विज्ञापन
Best Bollywood Comedy Films Available on ott like hungama welcome housefull to watch this weekend
वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम
साल 2007 में आई 'वेलकम' में सुपरस्टार   अक्षय कुमार ने राजीव का किरदार निभाया था। जो अपने प्यार संजना को पाने के लिए उसके गुंडे भाईयों के साथ एक खेल खेलता है और यही फिल्म को मजेदार बनाता है। फिल्म के हर एक किरदार ने जबरदस्त कॉमेडी की थी। हमेशा की तरह परेश रावल का तो कोई जवाब ही नहीं था। इस फिल्म में उनके अलावा नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed