फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: ‘गुड लक जैरी’ को मिले प्यार से खुश हुईं जान्हवी कपूर, फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

Sat, 30 Jul 2022 05:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गुड लक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रिलीज हुए अभिनेत्री की इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Janhvi kapoor shared her photos in saree to thank her fans for giving love to her film good luck jerry
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गुड लक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रिलीज हुए अभिनेत्री की इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में जान्हवी के अभिनय की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आद इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने फिल्म में जैरी का किरदार निभाया है। फिल्म और अपने किरदार को मिल प्यार  को देख एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। 

 

Janhvi kapoor shared her photos in saree to thank her fans for giving love to her film good luck jerry
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे में दर्शकों से मिल रह इस प्यार का आभार जताते हुए अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में ली गई इन फोटोज में जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

Janhvi kapoor shared her photos in saree to thank her fans for giving love to her film good luck jerry
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए जान्हवी ने एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, 'जैरी को इतने प्यार से अपनाने के लिए धन्यवाद।' ब्लैक एंड व्हाइट होने की वजह से अभिनेत्री की साड़ी की रंग साफ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, देखने में फ्लावर प्रिंटेड और नेट वाली यह साड़ी काले रंग की ही नजर आ रही है। अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ उन्होंने बड़े ईयरिंग्स और अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor shared her photos in saree to thank her fans for giving love to her film good luck jerry
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जान्हवी अक्सर साड़ी में नजर आती रहती हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अभिनेत्री को साड़ी में लोगों को उनकी मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी की याद आ जाती है। यही वजह है कि उनका ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत लेता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
Janhvi kapoor shared her photos in saree to thank her fans for giving love to her film good luck jerry
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर की बात करें तो जान्हवी कपूर ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आई थी। मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस गुंजन सक्सेना, रूही जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed