फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns Collection: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गया 'विलेन', पहले हफ्ते में 'शमशेरा' से भी कम रही कमाई

Fri, 05 Aug 2022 09:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 Aug 2022 09:08 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Ek Villain Returns Week 1 Collection john abraham disha patani arjun kapoor tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। 'एक विलेन रिटर्न्स' मोहित सूरी की पिछली फिल्म 'एक विलेन' का ही सीक्वल है। 'एक विलेन' एक बेहतरीन फिल्म थी और इसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों को उम्मीद थी कि 'एक विलेन रिटर्न्स' भी पिछली फिल्म की तरह बेहतरीन साबित होगी। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। ओपनिंग डे से ही फिल्म कुछ खास कारोबार करती नजर नहीं आ रही है।

Ek Villain Returns Week 1 Collection john abraham disha patani arjun kapoor tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म को दर्शक एकदम सिरे से नकार रहे हैं। आलम यह है कि सिनेमाघरों में कुर्सियां खाली पड़ी हुई हैं और बहुत कम ही लोग हैं जो इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म का कारोबार सोमवार के बाद से एकदम गिर गया है। यह फिल्म दूसरे हफ्ते बाद शायद ही थियेटर्स में टिक पाए। 

Ek Villain Returns Week 1 Collection john abraham disha patani arjun kapoor tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार को 7.05 करोड़ रुपये कमाई की शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को 7.47 और 9.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को इस फिल्म ने महज 3 करोड़ रुपये ही कमाए और इसके बाद से फिल्म का ग्राफ लगातार नीचे ही गिरता जा रहा है। वहीं गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। इस फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 33.97 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं शमशेरा का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 40.45 करोड़ रुपये था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns Week 1 Collection john abraham disha patani arjun kapoor tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक विलेन रिटर्न्स की ज्यादा से ज्यादा कमाई यूपी और बिहार में ही हो रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जिस हिसाब से ये फिल्म थियेटर में रेंग रही है, उस हिसाब से तो फिल्म को 50 करोड़ का कारोबार करने के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed