फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'एक विलेन रिटर्न्स' को दर्शकों का टोटा, बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन ढेर हो गई 'विक्रांत रोणा'

Fri, 05 Aug 2022 08:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 Aug 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report week 1 Collection vikrant rona ek villain returns ramarao on duty sita ramam prediction
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार आते ही लोगों को नई फिल्मों का इंतजार रहता है। लेकिन पिछले काफी समय से सिनेमाघरों में फिल्में सिर्फ फ्लॉप ही हुई हैं। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर मूवीज रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं। हालात ये रहे कि  उन्हें देखने के लिए दर्शक नहीं मिले, ऐसे में सिनेमाघरों से शो को बंद करना पड़ा। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई एक विलेन रिटर्न्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वहीं एक विलेन रिटर्न्स की तुलना में विक्रांत रोणा ठीक कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा शुक्रवार को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम भी रिलीज हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्म ने कितना कारोबार किया।

Box Office Report week 1 Collection vikrant rona ek villain returns ramarao on duty sita ramam prediction
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की ये फिल्म अपनी लागत तक निकालने में नाकाम साबित होती दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों से हिसाब से एक विलेन रिटर्न्स ने गुरुवार को महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 33.97  करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Report week 1 Collection vikrant rona ek villain returns ramarao on duty sita ramam prediction
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की ये फिल्म एक विलेन की तुलना में तो ठीक-ठाक कमाई कर रही है। हालांकि इस फिल्म का भी ऑलओवर कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं है। सलमान खान द्वारा इस फिल्म को प्रमोट करने से भी दर्शकों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। फिल्म के कारोबार की बात करें तो शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से विक्रांत रोणा ने गुरुवार को 1.68 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 64.45 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report week 1 Collection vikrant rona ek villain returns ramarao on duty sita ramam prediction
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

रामाराव ऑन ड्यूटी
फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा द्वारा निर्मित इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और शुरू से ही फिल्म की कमाई बहुत कम रही है। ये फिल्म भी इस साल की फ्लॉप की लिस्ट में जा चुकी है। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से रामाराव ऑन ड्यूटी का सातवें दिन का मिलाकर कुल कारोबार करीब 8 करोड़ रुपये के आसपास है।

विज्ञापन
Box Office Report week 1 Collection vikrant rona ek villain returns ramarao on duty sita ramam prediction
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta

सीता रामम
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रामम बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए मृणाल साउथ में और दुलकर सलमान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ये एक लव स्टोरी है। 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर अनुमान है कि पहले दिन इस फिल्म को करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए, तभी इसे एक बेहतरीन शुरुआत माना जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed