फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर छाई एकता कपूर के बेटे की पहली तस्वीर, क्या आपने देखी!

Sun, 03 Feb 2019 07:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 03 Feb 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ekta kapoor and first photo of her surrogacy child viral on social media
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये

टीवी की क्वीन एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए मां बनी है। गौरतलब है कि 27 जनवरी को एकता ने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता जितेंद्र के असली नाम पर 'रवि कपूर' रखा है। बता दें कि एकता कपूर 43 साल की बिन ब्याही मां बनी हैं। अब एकता की फोटो उनके बेटे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है......

Ekta kapoor and first photo of her surrogacy child viral on social media
एकता कपूर

बता दें कि एकता कपूर की उनके बेटे संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। जिसमें उन्होने नवजात बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है। फोटो में बेटे की शक्ल तो नहीं दिख रही लेकिन एकता ने बेटे की उंगलियों पर फोकस किया है।

View this post on Instagram

#EXCLUSIVE: @ektaravikapoor's first pic with her baby boy #RavieKapoor is out! 👶🤩❤

A post shared by Tellywood Life I (@tellylifei) on

 

Ekta kapoor and first photo of her surrogacy child viral on social media
ekta kapoor

इससे पहल इस खुशी के मौके पर एकता कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र ने कहा, 'पहले मैं दादा था और अब मैं नाना भी बन गया। मेरा जीवन पूरा हो गया। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। घरवालों को लगता है नए मेहमान रवि मेरी तरह दिखता है। अभी ये कहना मुश्किल है कि आगे वह किसकी तरह दिखेंगे। अब मेरे पास लक्ष्य और रवि हैं। मैं अब चैन से मर सकता हूं। मेरे दोनों बच्चों के भी बच्चे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta kapoor and first photo of her surrogacy child viral on social media
तुषार कपूर

वहीं एकता के भाई तुषार भी नन्हें मेहमान के आने से बहुत खुश हैं। तुषार ने इस मौके पर कहा, 'अपने घर मेरे भांजे के आने की खुशखबरी देते हुए मैं एक्साइटेड फील कर रहा हूं। बच्चा सरोगेसी के जरिए पिछले महीने ही जन्मा है। मेरी बहन एकता घर-परिवार से काफी जुड़ी हुई हैं। वह मेरे बेटे लक्ष्य की भी देखभाल बिलकुल एक मां की तरह ही करती हैं। भगवान रवि को शांति, खुशहाली और अच्छा स्वास्थ्य दे।'

विज्ञापन
Ekta kapoor and first photo of her surrogacy child viral on social media
ekta tusshar
मां बनने के बाद से तो एकता कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है। मैं यह व्यक्त भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है। जीवन में सब कुछ उस तरह से नहीं होता जैसा आप चाहते हैं, लेकिन उन अड़चनों का हमेशा समाधान होता है। । यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं एक मां होने के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
 






View this post on Instagram







 

Baby n boo(boooaaaa)

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on Jan 22, 2019 at 7:33pm PST

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed