एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX) सीजन 2 को लेकर फिर से मुश्किल में फंस गई हैं। बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने वेब सीरीज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को आठ फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का समन किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज में भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है।
सेना के जवान की पत्नी के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर फिर मुश्किल में एकता कपूर, कोर्ट ने जारी किया समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बेगूसराय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने मामले में सुनवाई की। उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर को आठ फरवरी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। बरौनी थाने के सिमरिया आदर्श गांव निवासी शंभू कुमार ने परिवाद दाखिल किया।
शंभू कुमार सेना में रह चुके हैं। उनका आरोप है कि एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर द्वारा निर्मित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के चरित्र को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया जो कि अपमानजनक और शर्मनाक है।
क्या है पूरा मामला
एकता कपूर की ट्रिपल एक्स सीरीज रिलीज होते ही जून 2020 में ही विवादों में आ गई थी। सीरीज को लेकर देश के कई जगहों पर गुस्सा देखा गया था। इस मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत और एफआईआर तक दर्ज कराई गई थी।
एकता कपूर ने मांगी थी माफी
एकता कपूर ने अपनी इस वेब सीरीज के आपत्तिजनक दृश्यों के लिए भारतीय सेना से माफी भी मांगी थी। सीरीज में एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया। एकता कपूर ने कहा कि जानकारी में आते ही उन्होंने ये कंटेंट संबंधित सीरीज से हटा लिया था और ये भी कहा कि एक चूक के चलते ये हुआ।
अनुष्का-विराट सहित इन सितारों के बच्चों के नाम भी रहे चर्चा में, जानें वामिका से लेकर तैमूर तक का क्या है अर्थ