एकता कपूर की बनाई निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' भले नेटफ्लिक्स पर पहले ही दिन दर्शकों ने नकार दी हो, लेकिन एकता को पता है कि नकारने के लिए भी दर्शक ओटीटी का प्ले बटन तो दबाते ही हैं। सास बहू के झगड़े से अपना नाम कमाने के बाद एडल्ट क्वीन बन चुकीं निर्माता एकता कपूर अब अपनी चर्चित वेब सीरीज 'गंदी बात' का पांचवां सीजन लेकर आ रही हैं।
एकता कपूर ने कर दिया 'गंदी बात' के अगले सीजन का एलान, इस बार निशाना इन इलाकों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गंदी बात' की नई अश्लील कहानियों के लिए दर्शकों का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है क्योंकि इसके नए सीजन की तारीख की भी घोषणा एकता कपूर ने कर दी है। उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की यह चर्चित वेब सीरीज आठ अक्टूबर से प्रसारित हो जाएगी। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज के नए सीजन का पोस्टर जारी किया गया है।
'गंदी बात' के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'कंट्रोल करना मुश्किल होने वाला है क्योंकि इस बार मामला गर्म होने वाला है।' पहले सीजन से ही लगातार एकता का यह शो चर्चाओं में रहा है। इस शो में देश के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं की दबी हुई कामुकता को दर्शाया जाता है। इसलिए इस सीरीज का उपशीर्षक है 'अर्बन स्टोरीज फ्रॉम रूरल इंडिया' यानी ग्रामीण भारत से शहरी कहानियां।
A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on
इस सीरीज के पिछले सीजनों की बात करें तो पहला, दूसरा और तीसरा सीजन तो कहीं तक शांति से गुजरा। लेकिन, चौथे सीजन ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, इस शो के एक एपिसोड में एक फौजी की वर्दी से खिलवाड़ किया गया था। उसमें दिखाया गया था कि एक महिला कामुकता में इतनी अंधी हो जाती है कि वह अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहनाती है और मदहोशी में उस वर्दी को फाड़ देती है। इस दृश्य पर सेना ने तो आवाज उठाई ही, साथ ही कई बुद्धिजीवियों ने भी इसका विरोध किया।
देश के कई हिस्सों में इस दृश्य को लेकर इस सीरीज की निर्माता एकता कपूर और उनके प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इस विरोधाभास के कारण एकता कपूर को अपनी सीरीज से वह दृश्य हटाना पड़ा और उन्हें लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी। यह फजीहत ज्यादा पुरानी नहीं है। इसके बाद से ही एकता इस समय बहुत से लोगों के निशाने पर हैं। एकता की यह वेब सीरीज सबको पसंद तो नहीं आती है लेकिन देश में एक तबका ऐसा भी है जो इस वेब सीरीज की सामग्री को बहुत पसंद कर रहा है। सीरीज के नए सीजन की घोषणा के साथ उनकी प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं।