सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एकता कपूर के जन्मदिन और प्रियंका चोपड़ा के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday and priyanka chopra reveals here is top entertainment news
Ekta Kapoor, Priyanka Chopra - फोटो : social media

टेलीविजन की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर 7 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। एकता ने 23 साल पहले 'मानो या ना मानो' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हम पांच, कोशिश - एक आशा और कसम कई सीरियल आए। इन सीरियल ने एकता को टेलीविजन की दुनिया में पहचान दिला दी थी। हालांकि एकता को उस वक्त का इंतजार था जब वह सीरियल की दुनिया में क्रांति ला दें। वह वक्त आया भी जिसने एकता कपूर को सीरियल की दुनिया की क्वीन बना दिया।



पढ़ें: इन 5 सीरियल्स ने एकता को बनाया 'टेलीविजन क्वीन', 17 साल बाद एक लव स्टोरी फिर शुरू

Trending Videos
Ekta Kapoor birthday and priyanka chopra reveals here is top entertainment news
amrita rao - फोटो : Twitter

फिल्म 'विवाह' में अपनी सादगी से दर्शकों के बीच पर्फेक्ट लड़की की छवि बनाने वाली अमृता राव 7 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। लंबे समय तक अमृता लाइम लाइट से दूर रहीं । करीब 6 साल बाद अमृता फिल्म 'ठाकरे' में नजर आई थीं। अमृता फिल्मों से ज्यादा अपनी मैरिड लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं । फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है ।

पढ़ें: काम ना मिलने के बाद भी सबसे ज्यादा दौलतमंद हैं अमृता राव, 'विवाह' के 6 साल बाद भी नहीं बन पाईं मां

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday and priyanka chopra reveals here is top entertainment news
ali abbas

सलमान खान की फिल्म भारत ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर की रही। देशभर में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म से जुड़ा एक वाकया सामने आया है जिसमें सलमान और अली आमने-सामने आ गये थे। दरअसल, फिल्म की लंबाई को लेकर सलमान और अली के बीच नोकझोंक हो गई थी। 

Ekta Kapoor birthday and priyanka chopra reveals here is top entertainment news
Karan Wahi - फोटो : social media

एक्टर करण वाही को लेकर मीडिया में खबर आई कि एक मॉडल से गैंगरेप के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात से करण काफी परेशान हो गए और उन्होंने खुद इस बात की सच्चाई बताई। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए करण ने अपना पक्ष रखा। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में करण वाही ने साफ किया कि ये वो करण वाही नहीं है, जिनपर रेप का आरोप लगा है। करण ने लिखा, 'मैं कुछ मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वह थोड़ा जिम्मेदार बनें। अपनी खबरों में मेरी फोटो लगाने से पहले वह जांच लें।'

विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday and priyanka chopra reveals here is top entertainment news
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनो स्टार्स आए दिन किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल में प्रियंका ने खुलासा किया कि जब वो पहली बार निक को भारत लेकर आई थीं तो थोड़ी टेंशन में थीं। प्रियंका ने कहा, 'निक को भारत लाने में मुझे थोड़ी टेंशन हो रही थी। वो भारत आने पर सबकुछ पूरी तरह से अलग होने पर कैसे प्रतिक्रिया देगा। ये पूरी तरह से एक एडवेंचर था। जब निक पहली बार आ रहा था तो मैं बहुत नर्वस थीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed