बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर घर के बाहर खड़े फैंस का अभिवादन करते हैं। शाहरुख जहां कहीं भी जाते हैं उनके चाहने वाले उन्हें घेर लेते हैं हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
शूटिंग करते वक्त अचानक भीड़ ने शाहरुख खान को घेरा, फिर करना पड़ा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर शूटिंग कर रहे थे तभी उनके फैंस इकट्ठे हो गए। शाहरुख के फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद शाहरुख अपनी कार पर चढ़ गए और उनका अभिवादन किया।
वहीं शाहरुख की एक झलक पाकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए फैंस जोर-जोर से किंग खान का नाम लेकर चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
हाल ही में शाहरुख खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को मुबारकबाद दी। किंग खान छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी में आए और फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख हर साल ईद समेत खास मौकों पर फैंस से इस तरह से रूबरू होते हैं।
शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम को देखने के लिए फैंस में एक अलग उत्साह होता है। इधर, अबराम भी ईद पर क्यूट अंदाज में सलाम करते दिखे। फैंस को ईद की बधाई देते वक्त शाहरुख ने मन्नत से ही एक सेल्फी भी ली। अभिनेता ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।