{"_id":"5cf9f201bdec22077268b7b4","slug":"malaika-arora-reaction-on-arjun-kapoor-throwback-photo-commented-why-so-grumpy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सवाल पूछे बिना नहीं रह पाईं मलाइका अरोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सवाल पूछे बिना नहीं रह पाईं मलाइका अरोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को डेट करने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। इस बीच अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
अर्जुन कपूर अपनी इस तस्वीर में नकली घोड़े पर बैठे और काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने हॉर्स राइडिंग की प्रैक्टिस बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। हमेशा से जानता था कि मैं पानीपत में काम करूंगा।' अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
वहीं फैंस के कमेंट्स के बीच उनकी बचपन की इस थ्रोबैक तस्वीर पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया। अर्जुन कपूर की तस्वीर को देखकर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा, 'इतने गुस्से में क्यों हो?' ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की किसी तस्वीर पर कमेंट किया है। वह अक्सर उनकी तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार के साफी सहज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म की तो उनके पास इस समय केवल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग में इस वक्त वह व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का नाम पानीपत है , जिसमें वह सदाशिव राव भाउ के किरदार में नजर आएंगे। बताया जाता है कि सदाशिव राव मराठा साम्राज्य के वक्त पेशवा के दीवान हुआ करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।