{"_id":"5cf9f3e7bdec22077a429950","slug":"tamil-actor-vishnu-vishal-dating-badminton-player-jwala-gutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के एक साल बाद ही ज्वाला गुट्टा को डेट कर रहा ये एक्टर, तस्वीरें शेयर कर खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के एक साल बाद ही ज्वाला गुट्टा को डेट कर रहा ये एक्टर, तस्वीरें शेयर कर खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jwala gutta, vishnu vishal
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड और खेल का हमेशा खास रिश्ता रहा है। ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनका नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहा है। एक बार फिर ऐसे ही एक कपल का खुलासा हुआ है। जब एक्टर ने बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें शेयर कीं।
Trending Videos
2 of 5
jwala gutta, vishnu vishal
- फोटो : social media
ज्वाला गुट्टा के अफेयर की खबरें पहले भी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं। अब चर्चा है कि वो तमिल एक्टर विष्णु विशाल को डेट कर रही हैं। विष्णु विशाल करीब महीने भर पहले उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने शादी के 9 साल बाद पत्नी रजनी नटराज को तलाक दे दिया। दोनों के एक बेटा आर्यन है जिसका जन्म साल 2017 में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
jwala gutta, vishnu vishal
- फोटो : social media
पत्नी को तलाक के बाद विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को डेट करना शुरू कर दिया। विष्णु ने ट्विटर पर ज्वाला के साथ तस्वीरेें शेयर की हैं। जिसके बाद दोनों के फैंस ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, विष्णु ने अपने अफेयर की खबरों को कंफर्म किया है।
4 of 5
jwala gutta
- फोटो : file photo
रिलेशनशिप के सवाल पर विष्णु ने कहा कि 'ज्वाला और मैं एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं। हमारे कई दोस्त कॉमन हैं, इस वजह से हम ज्यादातर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।' विष्णु आगे कहते हैं कि 'हां, हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और आगे की सोच रहे हैं। हालांकि इस पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
vishnu vishal
- फोटो : social media
इससे पहले द हिंदू को दिए इंटरव्यू में विष्णु ने रजनी के साथ तलाक पर कहा कि 'हमारे रिश्ते में सब कुछ अनिश्चित है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे अभी भी नहीं समझ आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।' अपनी को-एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करने के सवाल पर विष्णु ने कहा कि 'ये तब हुआ जब हमारा रिश्ता खराब होना शुरू हुआ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।