फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा के रिलेशनशिप को लेकर शाहिद कपूर ने खोला राज, बताया सिंगल हैं या मिंगल

Fri, 07 Jun 2019 09:45 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Jun 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor revealed Kiara Advani relationship status during Kabir Singh promotion
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी इन दिनों 'कबीर सिंह' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। 
Shahid Kapoor revealed Kiara Advani relationship status during Kabir Singh promotion
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद और कियारा अपनी निजी जिदंगी को लेकर कई खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने कियारा आडवाणी की रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा किया है कि वह अभी तक सिंगल हैं। ये बात शाहिद कपूर ने मीडिया के उस सवाल के जवाब में बोली जब इन दिनों से पूछा गया कि उन्होंने कॉलेज के समय रोमांस किया था या नहीं ? 
Shahid Kapoor revealed Kiara Advani relationship status during Kabir Singh promotion
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
शाहिद कपूर ने आगे कहा कि, 'मैंने तो शादी कर ली है इसलिए मैं तो अब रिटायर्ड को गया हूं लेकिन कियारा अभी तक मार्केट में हैं क्योंकि वह सिंगल हैं।' वहीं शाहिद कपूर की बात पर सहमति जताते हुए कियारा आडावणी ने भी कहा है जब वह बड़ी हो रही थीं तो उनका सपना था कि उनकी जिंदगी में भी कोई स्वीट इंसान आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor revealed Kiara Advani relationship status during Kabir Singh promotion
shahid kapoor - फोटो : social media
हाल ही में 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में शाहिद कपूर ने ब्रकेअप के दौरान के अपने बुरे अनुभाव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वह भी उस दौर से गुजर चुके हैं जब दिल टूटने के बाद इंसान खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। शाहिद ने इस परिस्थिति से उबरने के लिए भी बात बताई। उन्होंने कहा कि इन नकारात्मक भावनाओं से उबरने का एक तरीका यह था कि वह अपने काम में पूरी तरह से जुट जाए, जिससे कि वे खुद को संभाल सके। 
विज्ञापन
Shahid Kapoor revealed Kiara Advani relationship status during Kabir Singh promotion
kabir singh - फोटो : social media
दरअसल, फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आएंगे जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। शाहिद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था 'मैं भी उस दौर से गुजर चुका हूं जब दिल टूटने के बाद गहरे सदमे में चल गया था, खुद को नुकसान पहुंचाना चाहता था और हर वक्त सोच और चिंता में ही डूबा रहता था।' आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed