सब्सक्राइब करें

ये हैं एकता कपूर की कुंडली के 10 राज, दबंग कंटेंट क्वीन की इस बात से बंध जाती है घिग्गी

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Jun 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday Special known unknown facts about her
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
रुपर्ट मर्डोक ने 19 साल पहले जब स्टार प्लस को हिंदी चैनल बनाने का ऐलान किया तो इसकी शुरूआत एक साथ तीन शोज से हुई। कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन का सहारा था। लेकिन इसके साथ शुरू हुए दो शोज, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की ने भारतीय टेलीविजन पर धारावाहिकों के इतिहास बदल दिए। एकता तब तक 11 सीरियल और बना चुकी थीं, लेकिन इन दोनों सीरियल्स ने ही लोगों को एकता के टैलेंट की दुनिया भर में पहचान बनाई। एकता 7 जून को 44 साल की हो रही हैं, आइए आपको बताते हैं एकता के कुछ और दिलचस्प किस्से।
Trending Videos
Ekta Kapoor birthday Special known unknown facts about her
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मां की लाड़ली
7 जून 1975 को जन्मी एकता कपूर जाने माने फिल्म अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। एकता अपनी मां शोभा कपूर के बेहद करीब है और उनकी लाड़ली बेटी भी है। एकता की मां शोभा कपूर उनके साथ बालाजी टेलीफिल्म्स में पार्टनर हैं। एकता के भाई तुषार कपूर बता चुके हैं कि एकता को अपने पिता जीतेंद्र के आसपास अपनी मां के अलावा किसी दूसरी औरत का रहना पसंद नहीं रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday Special known unknown facts about her
एकता कपूर - फोटो : file photo
15 साल की उम्र से काम 
एकता कपूर ने मात्र 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया। पिता से फाइनेंस मिलने के बाद वह सीरियल निर्माण में जुटीं। और, सिर्फ 26 साल की उम्र में वह फिल्म क्योंकि मैं झूठ नही बोलता  से  फिल्म निर्माता भी बन गईं। एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं हैं। 
Ekta Kapoor birthday Special known unknown facts about her
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
कंटेंट क्वीन
अब तक सवा सौ से ज्यादा धारावाहिक बना चुकीं एकता कपूर को कंटेंट क्वीन कहा जाता है। टेलीविजन पर उन्होंने सास बहू से लेकर रहस्य रोमांच तक के धारावाहिकों का नए ट्रेंड सेट किए। सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे सितारे उनके धारावाहिकों से ही चमके। उनका एक ओटीटी भी है, ऑल्ट बालाजी। फिल्म, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली वह इकलौती महिला प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
Ekta Kapoor birthday Special known unknown facts about her
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
ज्योतिष की पुजारिन
एकता कपूर उन लोगों में से है जो ज्यातिषिशास्त्र और अंकशास्त्र में बहुत ही ज्यादा यकीन करती है। इसी कारण से एकता ने अपनी फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन का नाम बदलकर वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा कर दिया था। एकता अक्सर काले कपड़ो और काली हाई हील सैंडल में दिखती है इसके पीछे भी ज्योतिषीय कारण है। ज्योतिषि सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम ‘क’ अक्षर से शुरू होते है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed