अपनी साझा प्रोडक्शन कंपनी ‘फैंटम’ से अपना हिस्सा लेकर अलग हो चुके निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस फिल्म में वह फिर एक बार फिल्म निर्देशक का किरदार करते परदे पर नजर आने वाले हैं। कम से कम फिल्म के शुक्रवार को रिलीज हुए टीजर से यही लगता है। फरवरी बारह को दो बजकर 12 मिनट पर रिलीज हुए इस टीजर में फिल्म की पहली झलक दिखाई गई है।
एकता कपूर ने बोल्ड सिनेमा के लिए खोली नई कंपनी, अनुराग कश्यप परदे पर फिर करेंगे डायरेक्टर का रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मित्र विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में फिल्म निर्देशक के तौर पर अभिनेता अनिल कपूर के पीछे लगे दिखाई दिए अनुराग कश्यप इस बार परदे पर लौटे हैं अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ। तापसी और अनुराग की ये पारलौकिक फिल्म अरसे से चर्चा में रही है और हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हुई है। फिल्म का नाम रखा गया है, ‘दो बारा’ जो दरअसल घड़ी में दो बजकर 12 मिनट होने का संकेत है।
फिल्म ‘दो बारा’ का जो टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ है उसमें तापसी पन्नू अकेले आधी रात के बाद कुछ पढ़ते दिखाई दे रही है। एलेक्सा से वह मौसम का हाल पूछती है और मौसम का अटपटा सा हाल सुनने के बाद वह उससे स्मार्ट टीवी पर कोई अतरंगी सी फिल्म शुरू करने की बात कहती है। इसी के साथ उनके स्मार्ट टीवी के परदे पर अनुराग कश्यप नजर आते हैं। दोनों के बीच यूं बातचीत होती है कि जैसे दोनों आमने सामने हों। अनुराग मेज पर पड़ी स्क्रिप्ट चेक करने को कहते हैं और घड़ी में बजते हैं ‘दो बारा’।
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बतौर निर्माता एकता कपूर जुड़ी हैं। इसका निर्माण वह एक नए प्रोडक्शन हाउस के नाम से करने जा रही हैं। दोनों इससे पहले ‘उडता पंजाब’ और ‘लुटेरा’ के लिए भी भागीदारी कर चुके हैं। एकता कपूर की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि उनका ये नया प्रोडक्शन हाउस उन निर्देशकों और लेखकों के साथ सहयोग करेगा जो बोल्ड कहानियों को बताने से कतराते नहीं हैं। बोल्ड कहानियों को मोबाइल पर दिखाने के लिए एकता कपूर का एप आल्ट बालाजी पहले से बाजार में हैं।
अपने नए फिल्मी प्रयोग के बारे में निर्देशक अनुराग कश्यप कहते है, “फिल्म ‘दो बारा’ के साथ हम दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश करना चाहते है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। यह तापसी के साथ मेरा तीसरी फिल्म होगी और इस बार का प्रयास थ्रिलर्स पर एक दिलचस्प नई सोच पेश करने का है।” वहीं तापसी पन्नू ने इसे अपनी तरह की एक अनोखी थ्रिलर फिल्म बताया।