बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आए दिन नए- नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मामले को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला बताया जा रहा है। बिहार के एक वकील ने वहां सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद एकता कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केस दर्ज होने के बाद एकता कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'केस दर्ज करने के लिए शुक्रिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में एकता कपूर के अलावा करण जौहर, संजय लीला भंसाली और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ है। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था।
वहीं इस मामले में अब एकता कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एकता ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में एकता ने लिखा है, 'सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें। सत्य की जीत होगी। इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं।'
वहीं इस मामले में आरोपी बनाए गए फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी अपना पक्ष लोगों के सामने जाहिर रखा है। उनके कार्यालय से जारी किए गए एक संदेश में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के मामले के बाद से बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड का एक खेमा फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगा रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा इस समय मौन धारण किए हुए बैठा हुआ है। अभिनेत्री कंगना रनौत, रणवीर शौरी, अभिनव कश्यप सहित कई और सितारों ने भी इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने किया उनका अधूरा सपना पूरा, इस तरह से रहेंगे हमेशा दिलों में जिंदा