फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: मुकदमा दर्ज होने के बाद भंसाली ने जारी की सफाई, चार फिल्में ऑफर करने का किया दावा

Wed, 17 Jun 2020 07:50 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case sanjay leela bhansali reveals he offered to 4 films
Sanjay Leela Bhansali

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाए जाने के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपना पक्ष लोगों के सामने जाहिर किया है। उनके कार्यालय से जारी एक संदेश में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने की कोशिश की।

sushant singh rajput suicide case sanjay leela bhansali reveals he offered to 4 films
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के एक वकील ने वहां सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में आपराधिक मामला स्थानीय अदालत में दर्ज कराया है। इस मामले में निर्माता-निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान खान सहित आठ लोग आरोपी बनाए गए हैं। 

sushant singh rajput suicide case sanjay leela bhansali reveals he offered to 4 films
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार की शाम इस बारे में संजय लीला भंसाली के कार्यालय से एक संदेश प्रसारित हुआ। इसमें कहा गया है कि सुशांत के निधन पर शोक जता रहे लोगों को पता ही नहीं है कि वह और संजय लीला भंसाली एक दूसरे को बहुत चाहते थे और एक दूसरे के काम को भी पसंद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case sanjay leela bhansali reveals he offered to 4 films
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

संदेश में ये भी कहा गया कि सिर्फ एक बार ही नहीं बल्कि चार बार ऐसे मौके आए जब संजय लीला भंसाली और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के साथ काम कर सकते थे। भंसाली ने सुशांत को अलग अलग समय पर चार फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहा लेकिन तारीखें उपलब्ध न होने के कारण ये बात आगे नहीं बढ़ सकी। जहां तक आपसी रिश्तों की बात है तो इस संदेश में इस बात का खासतौर से उल्लेख किया गया है कि जब जयपुर में भंसाली पर हमला हुआ तो उनका साथ देने के लिए सुशांत ने अपने नाम के साथ राजपूत लिखना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case sanjay leela bhansali reveals he offered to 4 films
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संदेश का आखिरी हिस्सा सुशांत सिंह राजपूत और एकता कपूर के रिश्तों की भी बात करता है। हालांकि, इस बारे में एकता कपूर की तरफ से कोई संदेश या बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन भंसाली के यहां से जारी संदेश में उनका भी जिक्र है। दावा किया गया है कि एकता और सुशांत न सिर्फ करीबी मित्र थे बल्कि एक दूसरे की कला के अच्छे प्रशंसक भी रहे। एकता की तरफ से भी सुशांत को तमाम प्रोजेक्ट ऑफर किए जाने की बात इस संदेश में लिखी है।

सुशांत की दोस्त ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, बोलीं- 'उसे बॉलीवुड पार्टियों और लॉबी की परवाह नहीं थी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed