रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली अब एकता कपूर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। एकता कपूर इम्तियाज अली के साथ मिलकर लैला मजनू की मोहब्बत की दास्तां को फिल्मों के जरिए दिखाने की कोशिश करेंगी।
वेलेंटाइन डे पर एकता कपूर का ऐलान, जल्द दिखेगी लैला मजनू की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Excited to recreate the epic love story, #LailaMajnu with master storyteller Imtiaz Ali. @balajimotionpic #ImtiazAlisLailaMajnu #LailaMajnuOn4thMay pic.twitter.com/pTtUorBSzm
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) February 14, 2018
लैला मजनू नाम प्यार की डगर पर एक तो नहीं हुए लेकिन अभी भी प्यार के नाम पर इन्हीं की मिसालें दी जाती हैं। अब देखना होगा कि एकता कपूर और इम्तियाज मिलकर लोगों को 7वीं सदी की याद दिलाते हैं या नहीं।
एकता कपूर और इम्तियाज अली ने इस प्यार के त्यौहार को चुना अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि एकता और इम्तियाज पहली बार किसी एक प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है मगर, यह फिल्म 4 मई 2018 को रिलीज होगी।