एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों की दोस्ती क्योंकि सास भी कभी बहू थी के समय से है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद कामयाब हैं। एकता सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को साझा करती रहती हैं। एक बार फिर एकता ने स्मृति ईरानी का एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 1998 का है।
इस तरह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पहुंचीं थीं स्मृति ईरानी, एकता कपूर ने साझा किया केंद्रीय मंत्री का Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'मेरी दोस्त स्मृति ईरान ने अपना करियर मिस इंडिया कॉप्टीशन 1998 में भाग लेकर किया, वो ये कॉम्पटीशन जीत तो नहीं पाईं लेकिन उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये उन लोगों के लिए हैं जो सोचते हैं कि कामयाबी आसानी से मिल जाती है, ये बहुत मुश्किल से मिलती है। इसे पाना मुश्किल है लेकिन वो लोग उसे पा लेते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं। आज वो मिनिस्टर हैं, उनका पूरा व्यक्तित्व ही बदल गया।'
एकता ने आगे लिखा, 'जब स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब वह एक शर्मीली, साधारण लड़की थी लेकिन उनकी मुस्कान देखकर हमें पता चल गया था कि यह लड़की सबका दिल जीत लेगी। स्मृति आज भी जमीन से जुड़ी हुई है उन्हें रिश्ता निभाना आता है। हाल ही में उनके साथ काम करने वाले एक शख्स ने मदद के लिए फोन किया था, स्मृति ने तुरंत मदद के लिए हां बोल दिया। स्मृति का यह व्यवहार उन्हें दूसरे लोगों से अलग करता है। आपके ऊपर मुझे गर्व है दोस्त।'
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
आपको बता दें, साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
'तुलसी वीरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था। स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।