{"_id":"62f3e3884fd89c61c968c39a","slug":"ekta-kapoor-show-yeh-dil-mannge-more-to-be-out-on-doordarshan-this-independence-day-know-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yeh Dil Mannge More: एकता कपूर का नया शो 'ये दिल मांगे मोर' दूरदर्शन पर होगा प्रसारित, जानें कब से होगा ऑनएयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yeh Dil Mannge More: एकता कपूर का नया शो 'ये दिल मांगे मोर' दूरदर्शन पर होगा प्रसारित, जानें कब से होगा ऑनएयर
टीवी की क्वीन कही जाने वाली निर्माता एकता कपूर आए दिन दर्शकों के लिए कोई न कोई नई कहानी लेकर आती ही रहती हैं। अब एक बार वह फिर से अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार उनका शो दूरदर्शन प्रसारित होने वाला है। इस बार एकता कपूर 'ये दिल मांगे मोर' सीरीयल लेकर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब से ऑन एयर होगा शो।
2 of 4
एकता कपूर
देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों की कहानी दिखाएगा शो
वैसे तो एकता कपूर हाईवोल्टेज फैमिली ड्रामा के साथ फंतासी सीरियल्स लेकर आती हैं लेकिन इस बार सीरियल का कॉन्सेप्ट देश भक्ति का रखा गया है। 'ये दिल मांगे मोर' सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारी बहादुर जवानों और उनके परिवार की कहानी दिखाएगा। जो न सिर्फ खुद को देश के लिए न्योछावर कर देते हैं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी बलिदान देते हैं।
3 of 4
एकता कपूर
इस दिन से ऑनएयर होगा 'ये दिल मांगे मोर'
दरअसल इस बार हमारा देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। इसलिए एकता कपूर का ये शो देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने वाला है। जो हर भारतीय की भावनाओं को छूने का वादा करता है। जानकारी के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स तले बना शो 'ये दिल मांगे मोर' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दूरदर्शन पर ऑनएयर किया जाएगा, यानी इस शो को आप 15 अगस्त से रात 8 से 8:30 के बीच देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एकता कपूर
एकता कपूर का शो 'ये दिल मांगे मोर' खूबसूरत कहानी है, जिसमें सेना के एक सख्त मिजाज मेजर और सेना में ही कार्यरत डॉक्टर की मुलाकात होती है और फिर दोनों की एक दूसरे से प्यार हो जाता है। स्टार कास्ट की बात करें तो शो में अक्षय म्हात्रे, टि्वंकल पटेल, सेजल जायसवाल, शेफाली राणा और निशि सक्सेना जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।