श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में है। अब फैंस को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम मुंबई आएगा। उनकी मौत के बाद तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब इस पर टीवी क्वीन एकता कपूर भड़क उठीं।
प्लास्टिक सर्जरी को मौत की वजह बताने वालों पर भड़की एकता कपूर, बताई मौत की असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की मौत की वजह उनकी प्लास्टिक सर्जरी को बता जा रहा है। जिसके बाद जानी-मानी निर्माता एकता कपूर ने श्रीदेवी की मौत पर अटकलें लगाने वालों पर गुस्सा निकाला है। एकता कपूर ने उन लोगों को ट्वीट कर जवाब दिया है जो सर्जरी को श्रीदेवी की मौत का कारण मान रहे हैं।
एकता कपूर ने ट्वीट किया, 'बुरा सोचने वालों कृपया (जैसा कि मेरे डॉक्टर ने बताया) एक बार मान लो कि आबादी के एक प्रतिशत लोगों को बिना किसी दिल की खराबी या किसी प्रकार की सर्जरी के कार्डियक अरेस्ट आ सकता है। यह नियति है ना कि वैसा जैसा कि बुरी अफवाहों के व्यापारी पेश करते हैं।'
Evil ones pls realise one percent ( as fwded as my doc told me) of the population can have an cardiac arrest without any heart condition or any kind of surgery ! It’s destiny not how evil rumour mongers portray!!!
इससे पहले पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उन पर काफी प्रेशर था।'
"Her implants, weight loss and excess doses of Botox shots regularly could also be the cause of Cardiac arrest."
Piyali Ganguly’s Comments on Sri Devi’s sad demise. pic.twitter.com/KZct876IgA
'खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।' अब पियाली का यह पोस्ट वायरल हो गया है। कई सारी प्लास्टिक सर्जरी के कारण वो 54 की उम्र में भी 40 की दिखती थीं।