बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। धीरे-धीरे उनकी फिल्म से जुड़े कलाकारों के रोल्स और लुक्स का खुलासा होता जा रहा है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बन रही इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वह अक्सर अपनी फिल्म से जुड़ी खास बातें सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री ने आज किया है। कंगना रणौत ने आज सोशल मीडिया पर एक फिल्म के लिए किरदार में ढलते समय खुद को खोने की बात कही है।
Emergency: कंगना ने इंदिरा गांधी से की अपनी तुलना, सता रहा पहचान खोने का डर; कमेंट कर अनुपम खेर ने लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कर बहुत कुछ लिखा। कंगना ने बताया कि कैसे एक अभिनेता एक किरदार में ढलने के बाद कभी भी वही पुराना व्यक्ति नहीं रहता है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें भी पोस्ट की, एक दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में और दूसरी सिंपल लुक में एक फोटोशूट से। पहली तस्वीर में, कंगना को 'इमरजेंसी' के उनके किरदार में बैठा देखा जा सकता है। इस तस्वीर में कैमरे के पास बैठी कंगना के चेहरे पर गंभीर भाव थे। वहीं दूसरी तस्वीर में, कंगना ने एक फोटोशूट के दौरान कैमरे के लिए पोज दिया। इस तस्वीर में कंगना ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है और वह कैमरे की तरफ देखते हुए हल्की सी मुस्कुरा रही हैं।
कंगना ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज एक ब्रेक डे है, मैं इसे ब्रेक नहीं कहती, मैं इसे पॉज डे कहती हूं... इस तरह के ब्लैंक बीट पर आपको आश्चर्य होता है कि आपने खुद को कहां खो दिया ... आप पूरी तरह से अपने किरदार में खो जाते हैं और पाते हैं कि आप में आपके जैसा कुछ भी नहीं बचा है। आप अपनी तस्वीरों को एक अजनबी की तरह देखते हैं और आश्चर्य करते हैं कि क्या आप कभी पहले जैसे हो पाएंगे।' अपनी बात के आगे बढ़ाते हुए कंगना ने लिखा, '...सच्चाई यह है कि आप कभी भी पहले जैसे नहीं हो सकते हैं, एक बार अगर आपके साथ एक कैरेक्टर जुड़ गया तो यह हमेशा आपकी आत्मा पर एक निशान की तरह रहता है, रात के अंधेरे की तरह, चांद की चमक की तरह, एक एहसास की तरह जो तुम अपने पास नहीं रख सकते, जैसे लाखों चमकते सूरज, पहाड़ों की चक्करदार ऊंचाइयों और समुद्र की घुटन भरी गहराइयों की तरह… एक चरित्र आपकी परवाह किए बिना रहेगा… #इमरजेंसी। '
कंगना की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए, अनुपम खेर ने लिखा, 'आपने इसे बहुत अच्छी तरह से लिखा है। हर अच्छे अभिनेता की पहचान आपके द्वारा लिखी गई चीजों से होगी। है हो!' अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'आइडेंटिटी क्राइसिस।' आपको बता दें कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। कंगना के अलावा 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'इमरजेंसी' में अभिनय करने के साथ-साथ कंगना के हाथ में इसके लेखन और निर्देशन की कमान भी है।