सब्सक्राइब करें

Emergency First Look: इंदिरा गांधी बन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी कंगना रणौत, यहां देखिए पहला लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Jul 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Emergency Kangana ranaut shared first look of upcoming film based  on 1975 Emergency
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि इसकी कहानी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' को काफी करीब से छूने की कोशिश होगी। कंगना इस फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं और अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इंदिरा गांधी के रूप में कंगना काफी आकर्षित लग रही हैं। 

Trending Videos
Emergency Kangana ranaut shared first look of upcoming film based  on 1975 Emergency
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस तस्वीर में कंगना 'इंदिरा गांधी' बनी हुई हैं। सफेद बाल, चेहरे पर हल्की-हल्की झुर्रियों में कंगना का अलग ही रुबाब देखने को मिल रहा है। इस लुक को देखने के बाद यह कहना आसान है कि कंगना फिल्म में 'इंदिरा गांधी' बनकर धमाल मचाती हुई नजर आएंगी। कंगना का यह लुक देने का श्रेय प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट डेविड मालिनोवस्की को जाता है। उन्होंने ही कंगना को इंदिरा गांधी बनाया है। इस पोस्टर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Kangana ranaut shared first look of upcoming film based  on 1975 Emergency
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर के अलावा कंगना ने फिल्म की एक झलक भी दिखाई है। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 1971 की एक घटना दिखाई गई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इंदिरा गांधी को तमाम अफसर मैडम की जगह 'सर' कहकर संबोधित करते थे। इस वीडियो में कंगना के लुक से लेकर बोलने का स्टाइल काफी शानदार है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Emergency Kangana ranaut shared first look of upcoming film based  on 1975 Emergency
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘इमरजेंसी’ दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ही इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी। बीते दिनों ही कंगना ने एक पोस्टर शेयर कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। बता दें कि कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखी थीं। इसके बावजूद कंगना दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने में कामयाब नहीं रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed