सब्सक्राइब करें

Mallika Sherawat: ‘जो अभिनेत्री कहती है कि बॉलीवुड में कम्प्रोमाइज नहीं करना होता, वह झूठ बोल रही है’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks on her new film Gehraiyaan Deepika Padukone Haryana State Nepotism Mahesh Bhatt Compromise
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्लिका शेरावत फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी नई फिल्म आरके/आरके अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। मुलाकात भी उनसे इसी सिलसिले में होती है लेकिन बातचीत के शुरू में ही वह बता देती हैं, ‘देखिए मैं जब भी सच बोलती हूं मुश्किल में पड़ जाती हूं। किसी भी बारे में मेरा बोलने का जो मेरा बिंदास तरीका है न, उससे मुश्किल में पड़ जाती हूं। अभी देखिए ना, इतने साल बाद भी हरियाणा में जो महिलाओं के साथ हो रहा है। हरियाणा में महिलाओं को देखने का जो नजरिया है आज तक नहीं बदला। आज भी वहां भ्रूण हत्या, ऑनर किलिंग जैसी बातें वैसी की वैसी ही हैं। इसको लेकर मैं आज भी बहुत दुखी होती हूं। जब भी मैं इस बारे में बात करती हूं तो हरियाणा वालों से बहुत डांट पड़ती है, वे लोग कहते है कि क्यों बोलती है ऐसा।’ 

Trending Videos
Mallika Sherawat speaks on her new film Gehraiyaan Deepika Padukone Haryana State Nepotism Mahesh Bhatt Compromise
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘गहराइयां’ में नया क्या है?

मल्लिका के निशाने पर इन दिनों दीपिका पादुकोण भी हैं। वह उनकी फिल्म ‘गहराइयां’ की तुलना अपनी फिल्म 'मर्डर' से करते हुए कहती हैं, ‘अभी कुछ समय पहले एक फिल्म ‘गहराइयां' आई थी जिसमें दीपिका पादुकोण ने काम किया था। आपने वह फिल्म देखी होगी, क्या था उसमें? उस फिल्म के सीन 'मर्डर' से भी ज्यादा बोल्ड थे। जब मैंने ‘मर्डर’ की थी तब कितना बवाल मचा था। मैं समझती हूं अब लोगो के देखने का नजरिया अभी बदला है। ओटीटी भी काफी बदलाव लेकर आया है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks on her new film Gehraiyaan Deepika Padukone Haryana State Nepotism Mahesh Bhatt Compromise
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रोड्यूसर की बेटी को सब माफ है

मल्लिका ये भी मानती हैं कि बाहर से आने वालों के लिए मुंबई में तमाम सीमाएं तय कर दी जाती हैं लेकिन अगर वही काम किसी बड़े प्रोड्यूसर की बेटी करे तो कोई कुछ नहीं कहता। मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो बॉलीवुड की प्रथा रही है। अगर आप के पिता बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर हैं या आप का बॉयफ्रेंड फेमस एक्टर है तो आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे। आपको कोई कुछ नहीं कहेगा।  मैं तो कभी किसी कैम्प का हिस्सा रही नहीं। कभी किसी ने मेरे लिए किसी को फोन नहीं किया। मैंने जो कुछ भी किया है अकेले खुद ही किया है। मुझे जो भी फिल्में मिली हैं वो ऑडिशन पर ही मिली हैं।’
 

Mallika Sherawat speaks on her new film Gehraiyaan Deepika Padukone Haryana State Nepotism Mahesh Bhatt Compromise
जैकी चैन के साथ फिल्म ‘द मिथ’ में काम कर चुकी हैं मल्लिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कम्प्रोइज के बिना करियर मुश्किल
जैकी चैन के साथ फिल्म ‘द मिथ’ में काम कर चुकी मल्लिका भट्ट कैंप की फिल्म ‘मर्डर’ की याद करते हुए कहती हैं, ‘भट्ट साहब मुझे कहा करते थे कि मल्लिका जब तुम गिरती पड़ती हो तो लोगों को बहुत मजा आता है।’ मल्लिका ये भी साफ साफ कहती हैं कि हिंदी सिनेमा में बिना किसी बड़े स्टार की मदद के हीरोइन का करियर बन पाना मुश्किल है। वह कहती हैं, ‘किसी बड़े स्टार के साथ जब तक आप कम्प्रोमाइज  नहीं करेंगे तब तक वो आपके साथ काम नहीं करेंगें। ये बॉलीवुड का सच है, ये मैं अपने अनुभव से बोल रही हूं। कोई भी अभिनेत्री कहती है कि ये सच नहीं है तो वो झूठ बोल रहीं हैं।’ 

विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks on her new film Gehraiyaan Deepika Padukone Haryana State Nepotism Mahesh Bhatt Compromise
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आधी रात हुई दरवाजा खुलवाने की कोशिश
तो ऐसे मौके भी आएंगे होंगे जब उन पर कंप्रोमाइज का दबाव पड़ा होगा। मल्लिका बताती हैं, ‘मेरा ऐसा व्यक्तित्व नहीं है कि मैं किसी भी बॉलीवुड के स्टार के साथ कम्प्रोमाइज करूं। एक बार मैं दुबई में अपने करियर की एक बहुत बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। होटल में आधी रात को एक बड़ा स्टार मेरा दरवाजा बार बार नॉक किए जा रहा था, लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। ये है बॉलीवुड और यहां का ये खेल।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed