बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' के जरिए देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ कंगना इस फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। कंगना रणौत के लुक के बाद अब इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का लुक भी सामने आ गया है। कश्मीरी पंडित का किरदार निभाने के बाद अब अनुपम खेर इस फिल्म में दिवंगत राजनेता जयप्रकाश नारायण का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे।
Emergency: कश्मीरी पंडित के बाद जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे अनुपम खेर, सामने आया पहला लुक
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपना लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'कंगना रणौत स्टारर और डायरेक्टोरियल फिल्म 'इमरजेंसी' में जय प्रकाश नारायण, जो निडर होकर सवाल करते थे, की भूमिका निभाने कर बेहद खुश हूं। खुद पर गर्व महसूस कर रहा हूं। यह मेरी 527वीं फिल्म है! जय हो!'
BIG: Happy and proud to essay the role of the man who questioned fearlessly, a rebel in the truest sense of the word, #JayaPrakashNarayan in #KanganaRanaut starrer and directorial next #Emergency. My 527th! Jai Ho! 👍😬🇮🇳 #JP #Loknayak pic.twitter.com/V0FDCA86UP
वहीं कंगना रणौत ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'यदि अंधेरा है तो उजाला है, यदि इंदिरा हैं तो जयप्रकाश हैं। प्रस्तुत है लोक नायक जयप्रकाश नारायण के रूप में अनुपम खेर का लुक।' बता दें कि कंगना के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे जयप्रकाश नारायण का रोल ऑफर करने के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि जेपी के नाम से प्रसिद्ध जयप्रकाश नारायण ने 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैए के खिलाफ आवाज उठाने वालों में जयप्रकाश नारायण आपातकाल के प्रमुख नेता बनकर उभरे थे।