फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: बड़े पर्दे पर युवा अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएगा यह अभिनेता, कंगना रणौत ने किया खुलासा

Wed, 27 Jul 2022 10:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 27 Jul 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Emergency: Shreyas Talpade Atal Bihari Vajpayee Kangana Ranaut Indira Gandhi Anupam Kher Jp Narayan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। एक तरफ जहां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली कंगना रणौत ने अपने लुक से सबकी बोलती बंद की दी, वहीं दिवंगत राजनेता जय प्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर ने सबको हैरान कर दिया है। इस बीच भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने वाले अभिनेता के नाम का खुलासा हो गया है। इस किरदार के लिए श्रेयस तलपड़े को कास्ट किया गया है।

Emergency: Shreyas Talpade Atal Bihari Vajpayee Kangana Ranaut Indira Gandhi Anupam Kher Jp Narayan
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक रिलीव कर दिया है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले श्रेयस तलपड़े के लुक ने चौंका दिया है। इस पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी के यंग ऐज की झलक देखने को मिल रही है। श्रेयस तलपड़े के लुक को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा- पेश है फिल्म 'इमरजेंसी' से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में श्रेयस तलपड़े, एक सच्चे राष्ट्रवादी, जिनका देश के लिए प्यार और गौरव अद्वितीय था। जो आपातकाल के समय एक युवा आगामी नेता थे…

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Emergency: Shreyas Talpade Atal Bihari Vajpayee Kangana Ranaut Indira Gandhi Anupam Kher Jp Narayan
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं श्रेयस ने अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविता लिखी है- "बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency: Shreyas Talpade Atal Bihari Vajpayee Kangana Ranaut Indira Gandhi Anupam Kher Jp Narayan
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में श्रेयस तलपड़े की कास्टिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रणौत के पोस्ट पर सुपरब, वाह, क्या चॉइस है, बेस्ट चॉइस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह, इमरजेंसी की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी बेहतरीन कलाकार साथ आए। दूसरे ने लिखा- उम्मीद है कि श्रेयस तलपड़े, अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में धमाल मचाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed