बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस ने अपनी दमदार अदाकारी के बल पर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। 27 जुलाई 1967 को जन्मे राहुल बोस आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। छह साल की उम्र से ही अपने स्कूल के नाटकों में भाग लेने वाले राहुल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं एक शानदार खिलाड़ी भी हैं। राहुल बोस ने दस साल से ज्यादा समय तक प्रोफेशनल रग्बी खेला है और उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। तो चलिए आज राहुल बोस के जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में कुछ बातें आपको बताते हैं...
Rahul Bose Birthday: एक्टर ही नहीं एक शानदार खिलाड़ी भी हैं राहुल, सैफ अली खान के पिता से सीखे क्रिकेट के गुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रग्बी टीम का रहे हिस्सा
बेंगलुरु में जन्मे राहुल बोस का उनकी मां कुमुद बोस ने बचपन में ही बॉक्सिंग और रग्बी से परिचय करा दिया था। रग्बी के अलावा वह क्रिकेट के भी शौकीन हैं। उन्होंने मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से क्रिकेट सीखा है। उन्हें बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल भी मिला है। बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि राहुल बोस ने 8 साल तक एशियाई संघ रग्बी चैंपियनशिप में भाग लिया था। वह भारतीय रग्बी टीम के पहले चेहरे थे, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
बंगाली सिनेमा में भी कमाया नाम
1987 में जब राहुल बोस की मां का निधन हुआ, तो उसके बाद वह एक कॉपी राइटर की नौकरी करने लगे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में काम करने लगे। राहुल एक अभिनेता होने के साथ स्क्रिप्टराइटर और निर्देशक भी हैं। 1988 में 'द परफेक्ट मर्डर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राहुल ने अभी तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ बंगाली सिनेमा में भी अपना नाम कमाया है, जहां उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं।
ये सम्मान मिला
राहुल बोस को अमेरिकी पत्रिका टाइम ने 'द सुपरस्टार ऑफ इंडियन आर्टहाउस सिनेमा' करार दिया था। उन्हें यह खिताब 'इंग्लिश', 'अगस्त' और 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' जैसी फिल्में में काम करने की वजह से मिला था। इसके साथ ही मैक्सिम ने उन्हें 'द सीन पेन्न ऑफ ओरिएंटल सिनेमा' बताया था। राहुल ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें 'झंकार बीट्स', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'मान गए मुगल ए आजम', 'चमेली', 'शौर्या' और 'दिल धड़कने दो' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'पूर्णा: रेज हैज नो लिमिट' का निर्देशन करने के साथ ही उसे प्रोड्यूस भी किया था।