फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ रेप केस में पीड़िता की वकील की तस्वीर वायरल हुई तो हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कह डाली ये बात

Sat, 05 May 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
emma watson praise of kathua murder case lawyer dipika singh rajawat
एमा वॉटसन

कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना से पूरा देश हिल गया था। आम आदमी से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की । अब यह मुद्दा हॉलीवुड तक पहुंच गया है ।

emma watson praise of kathua murder case lawyer dipika singh rajawat
एमा वॉटसन

इस केस में पीड़िता के परिवार की तरफ से वकील दीपिका सिंह रजावत केस लड़ रही हैं । दीपिका उस वक्त पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी रहीं, जब प्रशासन से लेकर स्थानीय लोग तक आरोपियों का समर्थन कर रहे थे। इसको लेकर हॉलीवुड स्टार एमा वॉटसन ने दीपिका की तारीफ की है ।

emma watson praise of kathua murder case lawyer dipika singh rajawat
दीपिका सिंह राजावत

एमा वॉटसन ने ट्विटर पर दीपिका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शक्तिशाली बताया है । सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही हैं । बहरहाल, दीपिका सिंह रजावत की जो फोटो वायरल हुई उसे देखकर साफ है कि वो एक बुलंद इरादों वाली महिला हैं ।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
emma watson praise of kathua murder case lawyer dipika singh rajawat
एमा वॉटसन

बता दें कि दीपिका की ये फोटो केस की सुनवाई के बाद ली गई है । जम्मू बार एसोसिएशन ने दीपिका पर केस छोड़ने का काफी दबाव बनाया था । इसके बावजूद वो डटी रहीं । दीपिका ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा था, 'मेरा बलात्कार भी हो सकता है ।'

विज्ञापन
emma watson praise of kathua murder case lawyer dipika singh rajawat
दीपिका सिंह राजावत

'मेरा कत्ल भी किया जा सकता है और शायद वो मुझे कोर्ट में प्रैक्टिस ही न करने दें । उन्होंने मुझे अलग-थलग कर दिया है । मुझे नहीं पता मैं कैसे रह पाऊंगी ।' धमकियों और बायकॉट के बावजूद दीपिका ने केस नहीं छोड़ा । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed