फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: टाइगर 3 के लिए इमरान हाशमी ने बना ली इतनी शानदार बॉडी, फैंस बोले- लगता है इस बार सलमान भाई...

Mon, 02 Aug 2021 07:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 02 Aug 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
Emraan hashmi flaunt his biceps after training for tiger 3 fans are amazed by his transformation
सलमान खान, इमरान हाशमी - फोटो : Instagram

फिल्मों में अपने किरदारों को दमदार बनाने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं। कोई अपने किरदार के लिए वजन बढ़ा रहा है तो वहीं कोई वजन घटा रहा है। इसी बीच कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने पहले से मेंटेन वजन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और जबरदस्त बॉडी बना रहे है। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी भी इन दिनों कुछ ऐसी ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। दरअसल इमरान टाइगर 3 में सलमान खान के अपोजिट खलनायक के रोल में नजर आने वाले हैं।



इमरान हाशमी ने फ्लॉन्ट किए ऑर्म्स

ऐसे में सलमान से पंगा लेने के लिए वो उनके ही जैसी जबरदस्त बॉडी बना रहे हैं। रविवार को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें अपने बाजू फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बस एक और आर्म्स डे'। अब उनके इस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

Emraan hashmi flaunt his biceps after training for tiger 3 fans are amazed by his transformation
इमरान हाशमी - फोटो : Instagram

इमरान की तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तरफ तो उन्हें अपनी फीमेल फैन फालोइंग से जबरदस्त प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मेल फैंस भी उनकी बॉडी देखकर हैरान हो जा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट कर उनकी बॉडी को अमेजिंग बताया। वहीं एक फैन ने लिखा, 'किलर लुक्स'। एक फैन ने मजाक करते हुए लिखा, 'लगता है सलमान भाई पिटेंगे टाइगर 3 में इस बार'।

Emraan hashmi flaunt his biceps after training for tiger 3 fans are amazed by his transformation
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इमरान हाशमी इससे पहले भी अपनी ऐसी ही शानदार तस्वीर साझा कर चुके हैं। इस तस्वीर में वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए थे। खबरों की मानें तो फिल्म में इमरान एक आईएसआई की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सलमान से टक्कर लेने वाले इस किरदार को मेकर्स काफी शानदार बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan hashmi flaunt his biceps after training for tiger 3 fans are amazed by his transformation
सलमान खान - फोटो : Social media

दूसरी तरफ सलमान खान भी टाइगर 3 के लिए जबरदस्त वर्कआउट कर रहे हैं।इस फिल्म के लिए सलमान खान जिम में जबरदस्त पसीना बहा रहे हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो इंटेस वर्कआउट करते नजर आ रहे थे। उनके वीडियो में एक बैकग्राउंड म्यूजिक भी बज रहा है जो टाइगर जिंदा है फिल्म का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा था, ' मुझे लग रहा है ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है'। इसके साथ ही अपने नए लुक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये तो केवल शुरुआत है'।

विज्ञापन
Emraan hashmi flaunt his biceps after training for tiger 3 fans are amazed by his transformation
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह से दोनों अभिनेता जिम में पसीना बहा रहे हैं उस लिहाज से लग रहा है कि ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान की जोड़ी कटरीना संग जमने वाली है। पर्दे पर दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।इमरान हाशमी और सलमान की इस फिल्म में कटरीना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इमरान के दूसरी फिल्मो की बात करें तो वो अमिताभ बच्चन संग फिल्म 'चेहरे' में भी नजर आने वाले हैं। वही चेहरे में इमरान के साथ रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी। इमरान की इन दोनों फिल्मों के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed