फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ground Zero Box Office Day 2: वीकएंड पर नहीं सुधरी ‘ग्राउंड जीरो’ की हालत, जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

Sat, 26 Apr 2025 08:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 26 Apr 2025 08:56 PM IST
सार

Ground Zero Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ दूसरे दिन भी बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। जबकि वीकएंड पर यह फायदा ले सकती थी? जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘ग्रांउड’ ने कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Ground Zero Box Office Collection Day 2 Director Tejas Prabha Vijay Deoskar Movie Earning
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली बार इमरान हाशमी ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में एक आर्मी ऑफिसर का रोल किया। फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीद थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दूसरे दिन ही पस्त नजर आ रही है। जानिए फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की? और इसका कलेक्शन कितना रहा? 

Emraan Hashmi Ground Zero Box Office Collection Day 2 Director Tejas Prabha Vijay Deoskar Movie Earning
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन की कमाई 
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने दूसरे दिन 1.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकएंड होने के बावजूद भी इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। दूसरे दिन में ही इसकी हालत पस्त नजर आ रही है। आने वाले दिनों में कमाई में और भी गिरावट देखी जा सकती है।  

Emraan Hashmi Ground Zero Box Office Collection Day 2 Director Tejas Prabha Vijay Deoskar Movie Earning
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कुल कलेक्शन
इस फिल्म ने पहले दिन भी 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि ओपनिंग डे के हिसाब से काफी कम है। कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 2.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का बजट भी 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिस तरह से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि अपना बजट भी वसूल पाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi Ground Zero Box Office Collection Day 2 Director Tejas Prabha Vijay Deoskar Movie Earning
केसरी चैप्टर 2, ग्राउंड जीरो - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से मुकाबला 
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के सामने इस वक्त ‘केसरी 2’ खड़ी है। अक्षय कुमार की फिल्म से इमरान हाशमी की फिल्म का मुकाबला है। ‘केसरी 2’ को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ऐसे में ‘ग्राउंड जीरो’ के लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल होगा। साथ ही ‘जाट’ भी अब तक सिनेमाघरों में लगी है। ऐसे में इमरान हाशमी की फिल्म के लिए अच्छा-खासा कॉम्पिटिशन है। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Ground Zero Box Office Collection Day 2 Director Tejas Prabha Vijay Deoskar Movie Earning
ग्राउंड जीरो - फोटो : इंस्टाग्राम @exelmovies
फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स 
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 2001 में भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभाया है। फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी उम्दा अभिनय किया है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed