फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप

Fri, 25 Apr 2025 06:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

Emraan Hashmi Movies Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, जिन्हें 'सीरियल किसर' और 'चॉकलेट बॉय' के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कई फिल्में की कहीना हिट रही तो कुछ फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए। जानिए उनकी 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
 

विज्ञापन
emraan hashmi movies box office collection of Ground Zero Murder Raaz Zeher Gangster Tiger 3  selfie
ग्राउंड जीरो - फोटो : X
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' आज 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान की पुरानी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? आइए, उनकी जानते हैं उनकी 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

 
emraan hashmi movies box office collection of Ground Zero Murder Raaz Zeher Gangster Tiger 3  selfie
फिल्म मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर
2004 में रिलीज हुई इमरान हामशी की फिल्म 'मर्डर' उनके करियर की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में इमरान के अलावा मल्लिका शेहरावत ने अभिनय किया है। सस्पेंस थ्रिलर और बोल्ड सींस से भरी यह फिल्म 5 करोड़ के बजट में बनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने इमरान को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया और निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है। 
 
emraan hashmi movies box office collection of Ground Zero Murder Raaz Zeher Gangster Tiger 3  selfie
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
जहर
उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी के साथ इमरान हाशमी की थ्रिलर फिल्म 'जहर' दर्शकों को खूब पसंद आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में कहानी के साथ ही दर्शकों को इसके गाने भी बेहद पसंद आए। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी और इसका निर्माण महेश भट्ट ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
emraan hashmi movies box office collection of Ground Zero Murder Raaz Zeher Gangster Tiger 3  selfie
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
सेल्फी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म "सेल्फी" ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म मलयालम फिल्म "ड्राइविंग लाइसेंस" का हिंदी रीमेक है। फिल्म को रिलीज के बाद बहुत कम सफलता मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
 
विज्ञापन
emraan hashmi movies box office collection of Ground Zero Murder Raaz Zeher Gangster Tiger 3  selfie
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
आशिक बनाया आपने
2005 में आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का म्यूजिक सुपरहिट रहा और इमरान की रोमांटिक इमेज को मजबूत किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी लागत निकालते हुए लगभग 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म में इमरान के अलावा सोनू सूद और तनुश्री दत्ता ने अभिनय किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed