{"_id":"57ce5cee4f1c1b3d3b317f69","slug":"emraan-hashmi-wants-to-apologise-to-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान कर बैठे ऐश्वर्या को लेकर 'गलती', अब माफी चाहते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान कर बैठे ऐश्वर्या को लेकर 'गलती', अब माफी चाहते हैं
Tue, 06 Sep 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने डांवाडोल करिअर को संभालने की कोशिश में जुटे इमरान हाशमी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी भी मांग सकते हैं। दो साल पहले इमरान ने कॉफी विद करन शो में इस अभिनेत्री की खूबसूरती को ‘प्लास्टिक’ कहा था।
2 of 6
इमरान भले ही कह रहे हैं कि वह बात सिर्फ एक मजाक थी परंतु जानकार बताते हैं कि ऐश्वर्या इससे इतनी आहत हुईं कि उन्होंने इमरान के साथ प्रस्तावित एक फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। निर्देशक मिलन लुथरिया ने अपनी अजय देवगन-इमरान स्टारर फिल्म बादशाहो के लिए ऐश्वर्या से बात की थी। जब ऐश्वर्या को पता चला कि उनके कई सीन इमरान के साथ भी रहेंगे तो वह पीछे हट गईं।
3 of 6
बताया जाता है कि ऐश्वर्या की यह भूमिका महारानी गायत्री देवी से प्रेरित होकर तैयार की गई थी। इसके बावजूद वह राजी नहीं हुईं। सूत्रों का दावा है कि ऐश्वर्या आज तक इमरान का उन्हें ‘प्लास्टिक’ कहना नहीं भूलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : youtube
इस बीच इमरान कह रहे हैं कि उनकी बात की वजह से ऐश्वर्या के फिल्म को नकारने की बात झूठी है। इमरान के अनुसार उन्हें पता नहीं कि क्या वाकई ऐश्वर्या को बादशाहो में रोल ऑफर किया गया और उनके प्लास्टिक वाले वक्तव्य की वजह से इस पूर्व विश्व सुंदरी ने फिल्म नहीं स्वीकारी। इमरान को लगता है कि हो सकता है यह बात ऐश्वर्या भूल जातीं परंतु अखबारों में आने वाले आलेखों की वजह से नहीं भूल सकीं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
इमरान कहना है कि प्लास्टिक वाली बात सिर्फ मजाक थी क्योंकि वह उस वक्त करन जौहर के शो का गिफ्ट हैंपर जीतना चाहते थे। इमरान कहते हैं, ‘मैं ऐश्वर्या राय बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं और अगर कभी उनसे मिला तो जरूर उस बात के लिए माफी मांगूंगा क्योंकि वह मैंने किसी खास इरादे से नहीं कही थी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।