{"_id":"5dadbb1e8ebc3e93d8449683","slug":"entertainment-five-big-news-tiger-shroff-sizzling-performance-with-disha-and-naagin-big-revelation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मिली 'तारक मेहता' की टीम, ISL सेरेमनी में पहुंचे टाइगर-दिशा, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM मोदी से मिली 'तारक मेहता' की टीम, ISL सेरेमनी में पहुंचे टाइगर-दिशा, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री मोदी से मिली ' तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर फिल्म और टीवी जगत के कई लोग प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे थे जिनमें से एक पूरे देश को गुदगुदाने वाली 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम भी एक थी। सोशल मीडिया पर टीम की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इसे शेयर कर रहे हैं। शो में कोमल हाथी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजनकर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो पोस्ट की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कलाकार भी पहुंचे थे। शो की बात करें तो सीरियल में दया बहन यानी दिशा वकानी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। शो ने हाल ही में टीआरपी रेस में टॉप पांच शोज में जगह बनाई है।
करण जौहर से मुकाबला कर रहे हैं शाहरुख खान, ट्विटर पर कही यह बात
शाहरुख खान का एक ट्वीट तेजी से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ट्वीट में शाहरुख खान मुकाबले की बात कर रहे हैं और यह मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि मशहूर डायरेक्टर करण जौहर से है। दरअसल शाहरुख ने ट्वीट कर एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा,"डस्ट ऑफ गॉड्स जैकेट के लिए तुम्हारा शुक्रिया करण, तुम्हारे फैशन सेंस को कभी मैच नहीं कर पाऊंगा लेकिन कोशिश कर रहा हूं'। शाहरुख के इस ट्वीट का जवाब देते हुए करण ने रीट्वीट किया और हंसते हुए इमोजी के साथ भाई लिखा। गौरतलब है कि शाहरुख और करण दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों की दोस्ती 25 साल से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों में साथ में कई फिल्में भी की हैं।
Thanks again @karanjohar for The Dust of Gods jacket. Will never be able to match your Fashionista sense of style...but trying....( somebody get me my heels!! ) pic.twitter.com/XndrBrvk3j
नागिन के अगले सीजन में अपने हुस्न का जहर फैला सकती हैं निया शर्मा
एकता कपूर के हिट शो नागिन के अगले सीजन का प्रोमो आने वाला है। शो के नए प्रोमो में नागिन कौन होगी? इसे जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर आई है की शो में अपने हुस्न का जहर फैलाने के लिए निया शर्मा को अप्रोच किया गया है। हालांकि निया की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। निया से पहले क्रिस्टल डिसूजा को भी शो के लिए अप्रोच किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हिट टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना' से निया ने टीवी पर डेब्यू किया था, खतरों के खिलाड़ी से निया को अलग पहचान मिली थी। हाल ही में वो टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नज़र आई थीं। निया को एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी वुमेन का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
badshah
डॉ. ज्यूस के गाने को चुराने के बयान पर बादशाह ने दिया जवाब
आयुषमान स्टारर बाला जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के एक गाने 'डॉन्ट बी शाय ' पर चोरी का आरोप लगाया गया है। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर डॉय ज्यूस ने बादशाह और फिल्म के निर्माताओं पर उनके गानों को चुराने का आरोप लगाया है। डॉ. ज्यूस ने अपने इस मसले पर कोर्ट का सहारा लेने की भी चेतावनी दी है, जिसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बादशाह ने बयान दिया है कि गाने से जुड़े सभी जरूरी अधिकार फिल्म के निर्माताओं के पास हैं और उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया है। बादशाह ने यह भी कहा कि उन्होंने डॉ. ज्यूस से बहुत कुछ सीखा है। इससे पहले भी बाला और उजड़ा चमन के बीच कंटेंट चुराने को लेकर तकरार चल रही है।
इंडियन सुपर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में टाइगर और दिशा ने मचाया धमाल
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचाया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों ने एकसाथ परफॉमेंस देकर फैंस को खुश कर दिया। मौका था इंडियन सुपर लीग की ओपनिंग का, जहां टाइगर का शर्टलेस अवतार देखने को मिला। टाइगर ने अपने हिट गानों पर जबरदस्त पेशकश दी उनका साथ देने के लिए दिशा ने भी डांस का जलवा दिखाया। टाइगर और दिशा दोनों ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। फैंस को दोनों के बीच की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। करियर फ्रंट की बात करें तो टाइगर की हाल ही में रिलीज हुई वॉर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और दिशा भी लगातार अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।